{"_id":"57f11f164f1c1bd31c574663","slug":"crime-thief-theft-police-jagran-rohtak-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार गया जागरण में, चोरों ने खाली किया घर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिवार गया जागरण में, चोरों ने खाली किया घर
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Mon, 03 Oct 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
गुरुनानक पुरा के मकान से चोर शनिवार रात को बच्चों के खिलौनों से लेकर कैश व अन्य सामान ले उड़े
- फोटो : Demo Pic
गुरुनानक पुरा कॉलोनी में दवाई कंपनी के एरिया मैनेजर परिवार सहित माता के जागरण में गए तो चोरों ने उनका घर खंगाल दिया। चोर बच्चों के खिलौनों से लेकर नकदी, आभूषण और शादी का लहंगा तक ले गए। जागरण से लौटने पर परिजनों ने गेट का ताला टूटा देखा। घर के अंदर जाने पर चोरी की वारदात का पता चला। पीड़ित की शिकायत पर शहर थाने में चोरी का केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक गुरुनानक पुरा निवासी तरुण कुमार दवाई की एक कंपनी में एरिया मैनेजर है। पुलिस को दी शिकायत में तरुण ने बताया कि आर्यनगर में एक परिचित के यहां जागरण था। शनिवार केा परिवार के साथ घर पर ताला लगाकर गये थे। तीन चार घंटे तक जागरण में रुकने के बाद वह तड़के घर पहुंचे। यहां देखा तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है। इसके बाद वह घर के अंदर घुसे तो सारा सामान इधर उधर बिखरा पड़ा था। तरुण ने बताया कि चोर उनके घर से आभूषण, कपड़े और 30 हजार रुपये सहित अन्य सामान चोरी कर ले गये। यही नहीं चोर डेढ़ साल की बेटी परी के कपड़ों का बैग और खिलौने भी ले गए। पुलिस ने वारदात स्थल से आरोपियों के फिंगर प्रिंट लिये।
वारदात पर पड़ोसी मौन
जब पुलिस और पीड़ित परिवार ने पड़ोसियों से चोरों के बारे में पूछा तो उनका कहना था कि उन्हें घटना के बारे में कुछ नहीं पता। तरुण का कहना है कि चोर इतना सामान चोरी कर ले गये और एक भी आदमी ने उन्हें देखा नहीं। चोर किसी गाड़ी में ही सामान रखकर ले गये होंगे। मामले में शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनीता का कहना है कि आरोपियों की तलाश के लिए आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।