फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   crime, son, mother, knife, haryana, rohtak, case

बेटे ने मां की गर्दन पर चाकू रख रुपये लूटने चाहे, मां का केस कराने से इंकार

Fri, 07 Oct 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 07 Oct 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
crime, son, mother, knife, haryana, rohtak, case
पुलिस को लिखित में दिया कि बेटे के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया जाए - फोटो : demo pic
गढ़ी मोहल्ले में रहने वाली महिला की गर्दन पर उसके ही बेटे ने चाकू रखकर रुपये लूटने का प्रयास किया। महिला ने शोर मचाया तो उसका बेटा वहां से भाग गया। बड़ा बाजार में इस तरह की घटना को देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुुंची और पूरे मामले की जानकारी जुटाई। महिला ने पुलिस को लिखित में दिया है कि वह अपने बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं कराना चाहती है।
विज्ञापन


अर्बन एस्टेट थाने के हेड कांस्टेबल यामीन के अनुसार गढ़ी मोहल्ला में रहने वाली महिला को एक बेटा व दो बेटी हैं। बेटियों की शादी हो चुकी है। वह महिला बृहस्पतिवार को दोनों बेटियों के साथ बद्री गेट डाकखाने से रुपए निकालने के लिए गई थी। उसके साथ दोनों बेटी होने के कारण बेटे को लगा कि उसकी मां सारे रुपये बहनों को दे देगी। उसका बेटा भी पीछे-पीछे डाकखाना चला गया। महिला रुपये निकालने के बाद बड़ा बाजार में गुलाब रेवड़ी चौराहे पर पहुंची तो बेटे ने उसकी गर्दन पर चाकू लगा दिया। मां ने बचाव के लिए शोर मचाया तो लोगों को आता देख बेटा भाग गया। लेकिन घटना को देखकर लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर दिया और पुलिस पहुंच गई। पुलिस की छानबीन में सामने आया कि आरोपी महिला का बेटा ही है। इस मामले में महिला ने पहले पुलिस को शिकायत दी और उसके बाद बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed