फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   crime, rape, haryana, sex, rohtak, police, teacher, husband, wife, friend

शिक्षक ने दोस्त को सौंपी शिक्षिका पत्नी, नशा उतरते ही माफी मांगी, मुकदमा दर्ज

Tue, 20 Dec 2016 02:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 20 Dec 2016 02:39 AM IST
विज्ञापन
crime, rape, haryana, sex, rohtak, police, teacher, husband, wife, friend
रोहतक की शिक्षिका की एक साल पहले सोनीपत के शिक्षक संग हुई थी शादी - फोटो : demo pic
एक शिक्षिका को पति और ससुराल वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित किया। दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो पति ने शराब के नशे में उसे दोस्तों को सौंप दिया। रोहतक की रहने वाली उस शिक्षिका की शादी एक साल पहले सोनीपत के शिक्षक संग हुई थी और उसी समय से उसका उत्पीड़न किया जा रहा है। पति ने नशा उतरने पर पत्नी से माफी भी मांगी, लेकिन पत्नी ने उस घटना के लिए पति को माफ नहीं किया और महिला थाने में मुकदमा दर्ज करवा दिया।
विज्ञापन


रोहतक की रहने वाली शिक्षिका की शादी एक साल पहले सोनीपत की एक कालोनी में रहने वाले शिक्षक संग हुई थी। शिक्षिका ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वालों ने उस पर दहेज लाने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। उसने दहेज लेकर आने में असमर्थता जताई तो उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। आरोप है कि उसका पति रोजाना शराब पीकर घर में आता था और उसके साथ मारपीट करता था। उसके परिवार वाले घर से बाहर जाते थे तो वह अपने दोस्तों को बुलाकर घर ले आता था और उनके साथ बैठकर शराब पीता था। वे नशे में होने पर शिक्षिका के साथ छेड़छाड़ करते थे और एक दिन नशे में उसके पति के दोस्त ने उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। उसने किसी तरह से खुद को बचाया और पति को सुबह के समय पूरा मामला बताते हुए कार्रवाई की बात कही। जिस पर उसके पति ने नशे में यह सबकुछ होने की बात कहते हुए माफी मांग ली। उसके बाद भी पति और ससुराल वालों का उत्पीड़न कम नहीं हुआ। इसको लेकर कई बार मायके और ससुराल वालों की पंचायत हुई, लेकिन ससुराल वाले दहेज के लिए लगातार उत्पीड़न करते रहे। आखिर में तंग होकर शिक्षिका ने ससुराल वालों के अलावा दुष्कर्म का प्रयास करने वाले पति के दोस्त पर मुकदमा दर्ज कराया। महिला थाने की जांच अधिकारी एसआई सुशीला ने बताया कि शिक्षिका की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसमें अभी जांच की जा रही है, किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed