फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   crime, monkey, child, window, police, goli, haryana, rohtak

बंदर भगाने के लिए बच्चे ने गुलेल से मारा था कंचा, खिड़की का शीश टूटा तो समझा बदमाश आ गए

Sun, 17 Jul 2016 02:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 17 Jul 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
crime, monkey, child, window, police, goli, haryana, rohtak
एक घंटे की जांच के बाद पता चला गोली नहीं, कंचा मारा था - फोटो : Demo pic
हिसार बाईपास पर शनिवार सुबह अफरातफरी मच गई। क्षेत्र में करीब एक घंटे तक पुलिस सक्रिय रही। फिर पता चला कि किसी बच्चे ने बंदर भगाने के लिए गुलेल से कंचा मार दिया था। कंचा एक मकान की खिड़की से लग गया, जिससे उसका शीशा टूट गया। जोर की आवाज होने पर मकान मालिक ने समझा कि किसी बदमाश ने गोली चला दी है। उसने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे दी। सूचना मिलने के बाद शहर थाना पुलिस में हड़कंप मच गया। डीएसपी रमेश कुमार और शहर थाना प्रभारी राजेश कुमार टीम सहित मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे की छानबीन के बाद मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन


दरअसल, हिसार बाईपास क्षेत्र में पिछले काफी दिनों से बंदरों ने आतंक मचा रखा है। बंदर कभी घरों की छतों पर रखे सामान को खराब करते हैं तो कभी लोगों पर हमला कर देते हैं। इससे क्षेत्रवासी परेशान हैं। बंदरों को डराने के लिए सुबह क्षेत्र के एक बच्चे ने गुलेल से कंचा मार दिया। कंचा क्षेत्र के सुमित के घर की खिड़कियों के कांच में जा लगा। उस समय वह घर में सो रहे थे। कंचा लगने से खिड़की का कांच टूट गया। अचानक हुई आवाज से वह परेशान हो गये। पूरे घर व पड़ोस में अफरातफरी मच गई। किसी बदमाश की हरकत का अंदेशा होने से परिजनों ने पुलिस कंट्रोल रूम में फायरिंग की सूचना दे दी। कंट्रोल रूम से तुरंत सिटी थाना पुलिस को जानकारी दी गई। डीएसपी और सिटी थाना प्रभारी पुलिस टीम को लेकर मौके पर पहुंच गये। इसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने एफएसएल की टीम को भी बुलाया। करीब एक घंटे तक क्षेत्र में पुलिस की आवाजाही रही, लेकिन कोई ठोस सबूत नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को घटनास्थल से एक कंचा बरामद हुआ। इसके बाद मामले के बारे में पुलिस को पता चल सका। फिर पुलिस टीम वापस आ गई।
विज्ञापन


पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद जांच पड़ताल में सामने आया कि किसी बच्चे ने बंदर भगाने के लिए गुलेल से कंचा चलाया था। जबकि मकान मालिक ने किसी बदमाश की करतूत होने के कारण पुलिस को सूचना दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेश कुमार सिटी थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed