{"_id":"6495181749ecbf13210e6e46","slug":"crime-graph-increased-in-rohtak-attacked-brother-in-law-young-man-came-to-pick-up-angry-wife-at-in-laws-house-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक में क्राइम ग्राफ बढ़ा: नाराज पत्नी को लेने आए साले पर जीजा ने किया हमला, छुरी से किए वार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहतक में क्राइम ग्राफ बढ़ा: नाराज पत्नी को लेने आए साले पर जीजा ने किया हमला, छुरी से किए वार
Fri, 23 Jun 2023 09:28 AM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 23 Jun 2023 09:28 AM IST
सार
रोहतक में जीजा द्वारा साले पर हमला करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि वह अपनी बहन को लेने उसके ससुराल आया था, जहां किसी बात को लेकर जीजा-साला में कहासुनी हो गई। जिसके चलते जीजा ने साले पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
रोहतक की एकता कालोनी में नाराज पत्नी को लेने आए एक युवक ने बीच में आए साले को छुरी मार दी। साथ ही गोली मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच उसकी तलाश शुरू कर दी है। एकता कालोनी निवासी विजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। पिता का देहांत हो चुका है। बहन रीतू कलानौर में शादीशुदा है। उसकी बहन रीतू को अपने पति लखन से मनमुटाव चल रहा है।
विज्ञापन
पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
तीन-चार दिन पहले रीतू उसके पास एकता कालोनी में आई थी। बुधवार को रात करीब आठ बजे उसका जीजा लखन घर आया। अपनी स्कूटी को घर के बाहर खड़ा कर दिया। आते ही झगड़ा करने लगा। विरोध करने पर उसकी पीठ में छुरी मार दी। इसके बाद पिस्तौल से गोली मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने घायल युवक के बयान पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एसआई अश्वनी का कहना है कि जल्द आरोपी को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन