{"_id":"57be103c4f1c1b487ed4f10e","slug":"crime-business-fraud-haryana-rohtak-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोना बनाने की मशीन और इंजीनियर देने के नाम पर महिला से ठगी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डोना बनाने की मशीन और इंजीनियर देने के नाम पर महिला से ठगी
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Thu, 25 Aug 2016 02:53 AM IST
विज्ञापन
महिला ने थाने में शिकायत की तो नहीं हुई सुनवाई
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाना परोसने में प्रयोग होने वाले डोना बनाने की मशीन लगाने और उसके साथ इंजीनियर देने का लालच देकर हिसार के एक आरोपी ने महिला से हजारों रुपये की ठगी कर ली। जब महिला शिकायत लेकर थाने में पहुंची तो उसकी किसी ने नहीं सुनी। इसके बाद वह आईजी से मिली। आईजी के आदेश पर मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने हिसार के महिपाल के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-1 निवासी महिला अनुपमा शर्मा ने बताया कि उन्होंने करीब आठ महीने पहले एक विज्ञापन पढ़ा था। विज्ञापन में घर में डोना बनाने की मशीन और उसे चलाने के लिए एक इंजीनियर भेजने की बात कही थी। यह विज्ञापन हिसार स्थित बड़ा गुरूद्वारा के समीप ग्रोवर कॉम्प्लेक्स के महिपाल ने प्रकाशित करवाया था। विज्ञापन पढ़ने के बाद महिला ने महिपाल से संपर्क किया। महिपाल ने बताया कि पॉलिसी के अनुसार वह डोना बनाने की मशीन भेजेंगे। साथ ही उसे ऑपरेट करने के लिए एक इंजीनियर को भी भेजा जाएगा। महिपाल ने लालच दिया था कि ग्राहक को केवल बिजनेस ही करना है। सारा काम इंजीनियर करेगा। इसके बाद महिला ने 50 हजार रुपये का चेक महिपाल के पास भिजवा दिया। कुछ दिन बाद महिला के पास एक मशीन आई। महिला का आरोप है कि उनके पास मशीन तो आ गई मगर कोई भी इंजीनियर नहीं आया। महिला का आरोप है कि महिपाल ने इंजीनियर नहीं भेजा। छह महीनों तक टालमटोल रवैया अपनाने के बाद महिला ने आरोपी से रुपये मांगे। आरोप है कि महिपाल ने रुपये देने से भी इनकार कर दिया। साथ ही जब महिला ने मशीन की जांच की तो वह भी खराब थी।
घटना के बाद महिला अपनी शिकायत लेकर सिविल लाइन थाने पहुंची। महिला का आरोप है कि यहां उनकी शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं हुई। कई बार शिकायत देने पर कोई सुनवाई नहीं हुई तो महिला ने आईजी से गुहार लगाई। फिर पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज किया।
विज्ञापन
इधर, युवती के खाते से रुपये उड़ाये
सिविल लाइन थानाक्षेत्र में धोखाधड़ी का एक ओर मामला सामने आया है। अज्ञात आरोपियों ने डीएलएफ कॉलोनी निवासी हरिकिशन की बेटी के खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिये। पुलिस को दी शिकायत में हरिकिशन ने बताया कि उनकी किरयाना की दुकान है। मंगलवार को उनके घर वाले मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉल को बेटी ने रिसीव किया। फोन करने वाले युवक ने खुद को एक निजी बैंक का अधिकारी बताया। इसके बाद आरोपी ने युवती से कहा कि उनका खाता और एटीएम कार्ड ब्लॉक होने वाला है। दोनों को चालू रखने के लिए एटीएम का पासवर्ड बदलना होगा। युवती आरोपियों के झांसे में आ गई। उसने आरोपियों को अपने खाते और एटीएम कार्ड की डिटेल दे दी। कुछ ही देर बाद ठगों ने खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिये। आरोपियों ने तीन बार 5-5 हजार और दो बार 2-2 हजार रुपये की शॉपिंग कर ली। इसके बाद संदीप ने संबंधित बैंक और पुलिस थाने को मामले की शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।