फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   chain, snatching, snatching, crime, police, haryana

झपटमारों के आगे पुलिस बेबस, शहर में फिर दो स्नैचिंग

Tue, 27 Sep 2016 02:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 27 Sep 2016 02:26 AM IST
विज्ञापन
chain, snatching, snatching, crime, police, haryana
सेक्टर एक में युवक से तो बैंक कालोनी में महिला से बदमाशों ने छिनी सोने की चेन - फोटो : amar ujala
सेक्टर एक चौकी पुलिस की उदासीनता के कारण स्नेचर्स के हौसले बुलंद हो गये हैं। पुलिस झपटमारों के सामने बेबस सी नजर आ रही है। इस क्षेत्र में लगातार स्नैचिंग के मामले सामने आ रहे हैं। बदमाश पहले महिलाओं को शिकार बना रहे थे। अब पुरुषों से भी छिनैती करने लगे हैं। सोमवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने सेक्टर एक में एक युवक के गले से सोने की चेन छीन ली। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गये। वहीं, बैंक कालोनी में एक महिला के गले से सोने की चेन तोड़कर झपटमार भाग गये। एक भी मामले में पुलिस बदमाशों को नहीं पकड़ सकी है।
विज्ञापन


इंजीनियर से छीनी सोने की चेन
सेक्टर एक निवासी रिटायर्ड प्रिंसिपल कर्मवीर अपने इंजीनियर बेटे अनुज के साथ रोजाना की तरह सोमवार शाम को भी टहल रहे थे। जब वह घूमते हुए घर से कुछ दूरी पर पहुंचे तो पीछे से एक बाइक सवार युवक आया। उसने अनुज के पास आते ही गले से सोने की चेन तोड़ ली और भाग गया। इस बीच बाप-बेटे ने शोर मचाते हुए बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। आरोप है कि सूचना मिलने के करीब आधा घंटे तक पुलिस पीड़ित के पास नहीं पहुंची। मामले में अर्बन एस्टेट एसएचओ देवेंद्र का कहना है कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।  
विज्ञापन


धोबी से कपड़े लेकर आ रही थी महिला
बैंक कालोनी निवासी कमलेश सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे अपने घर से बाजार के लिए निकली थी। खरीदारी करने के बाद वह धोबी से कपड़े लेकर घर की तरफ जा रही थी। महिला के एक हाथ में कपड़े और दूसरे में खरीदा गया सामान था। जैसे ही वह घर के पास पहुंची तो पीछे से हेलमेट पहनकर एक बाइक सवार आया। बदमाश ने महिला के पास आकर बाइक की स्पीड कम की। इसके बाद महिला के गले से चेन तोड़ ली। महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हुए, लेकिन तब तक बदमाश भाग चुका था। फिर मामले की जानकारी सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पहुंचकर महिला के बयान लेकर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। बताया गया कि पीड़ित महिला के पति क ा कुछ समय पहले देहांत हो गया था। उनका बेटा एक निजी टेलीकॉम कंपनी में काम करता है। महिला ने बताया कि उसके गले में सवा तोले सोने की चेन थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के लिए चुनौती बने झपटमार
स्नेचर्स पुलिस के लिए चुनौती गये हैं। पिछले दिनों हुई छिनैती की एक भी वारदात में पुलिस किसी भी आरोपी को नहीं पकड़ सकी है। स्नैचिंग के मामलों में पुलिस का रवैया टालमटोल वाला बना हुआ है। पिछले बुधवार को शहर में तीन जगहों पर स्नेचिंग हुई। इससे पहले सेक्टर एक और अर्बन एस्टेट क्षेत्र में हुई स्नैचिंग की करीब छह वारदात हुईं। कुछ केसों में पुलिस के हाथ सीसीटीवी फुटेज भी लगी थी। फिर भी आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed