{"_id":"65cda736bd47f957670ecc76","slug":"cctv-of-brutality-in-rohtak-goes-viral-miscreants-shot-young-man-and-ran-him-over-car-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक में बेहरमी का CCTV वायरल: बदमाशों ने गोली मारकर युवक के ऊपर चढ़ाई थी गाड़ी, पीड़ित ने आज दम तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहतक में बेहरमी का CCTV वायरल: बदमाशों ने गोली मारकर युवक के ऊपर चढ़ाई थी गाड़ी, पीड़ित ने आज दम तोड़ा
Thu, 15 Feb 2024 11:28 AM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 15 Feb 2024 11:28 AM IST
सार
रोहतक में बदमाशों की बेहरमी का सीसीटीवी वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार दोस्त की पार्टी में गए खिड़वाली के युवक कहासुनी हुई थी। जिसके बाद आरोपियों ने युवक को पहले गोली मारी और उसके ऊपर गाड़ी चढ़ा दी। जिसके कारण युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
घटना का सीसीटीवी फुटेज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोहतक के सुखपुरा चौक के नजदीक दोस्त की पार्टी में गए खिड़वाली के युवक अजय हुड्डा को पहले युवकों ने गोली मारी, फिर ऊपर गाड़ी चढ़ा दी। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चार दिन निजी अस्पताल में जिदंगी व मौत के बीच संघर्ष कर रहे अजय हुड्डा ने वीरवार सुबह दम तोड़ दिया। पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले को हत्या में बदल दिया है। थाना प्रभारी सतपाल सिंह का कहना है कि आरोपियों को जल्द काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस रिकार्ड के मुताबिक मदीना गांव निवासी महम चौबीसी के गांव मदीना निवासी अजय दांगी ने 12 फरवरी को शिकायत दी थी कि राजीव नगर निवासी शिव कुमार के भाई टीनू के घर बेटे ने जन्म लिया है। इस पर शिव कुमार ने 11 फरवरी की रात अपने दोस्तों को सुखपुरा चौक के नजदीक होटल में पार्टी दी थी। पार्टी में उसका दोस्त खिड़वाली गांव निवासी अजय हुड्डा, सलारा मोहल्ला निवासी दीपक, रैनकपुरा निवासी संजू, संदीप, राहुल सहित 9 से 10 साथी थे।
विज्ञापन
रात करीब एक बजे वे पार्टी करके होटल से नीचे आ गए। इसके बाद आइसक्रीम खाने मेडिकल मोड़ चले गए। वहां से वापस आए और होटल के नीचे कार का म्यूजिक चलाकर सुनने लगे। इसी बीच होटल के अंदर से दो युवक बाहर आए। साथ में होटल मालिक सागर भी था। गाड़ी का म्यूजिक चलाने को लेकर झगड़ा करने लगे। इसी बीच पीसीआर गई, जिसने दोनों पक्षों को अलग-अलग कर दिया। इसके बाद वे चले गए।
इसी बीच अजय हुड्डा व संजय सभी के साथ न आकर होटल के बाहर वापस चले गए। थोड़ी देर बाद काले रंग की स्कारपिओ आई, जिसमें से पांच-छह युवक नीचे उतरे और झगड़ा शुरू कर दिया। एक युवक ने गोली चला दी, जो अजय हुड्डा व शिव कुमार के चेहरे पर लगी। वह बाल-बाल बच गया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भाली निवासी मोनू, मोहित निवासी रामराज नगर, सागर होटल मालिक, गौरव, विकास नैन सिसरोली व नवीन निवासी रामराज नगर सहित अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। बुधवार को पुलिस के हाथ वारदात की सीसीटीवी फुटेज मिली, जिसमें युवक न केवल अजय हुड्डा से मारपीट कर रहे हैं, बल्कि एक युवक गोली चलाता भी दिख रहा है। साथ ही ऊपर से गाड़ी भी उतारी जा रही है। अब अजय ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि शिवकुमार का उपचार चल रहा है।
जांच अधिकारी के अनुसार
वीरवार सुबह निजी अस्पताल से सूचना मिली है कि अजय हुड्डा की मौत हो गई है। ऐसे में हत्या के प्रयास का मामला हत्या में बदला जा रहा है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के दबिश दे रहे हैं। उम्मीद है जल्द कामयाबी मिलेगी। -इंस्पेक्टर सतपाल सिंह, प्रभारी थाना पुरानी सब्जी मंडी।