{"_id":"589f6a434f1c1b875237d37f","slug":"cctv-camera-to-secure-the-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के चप्पे-चप्पे पर नजर रखेंगे सीसीटीवी कैमरे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहर के चप्पे-चप्पे पर नजर रखेंगे सीसीटीवी कैमरे
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sun, 12 Feb 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के बीच शनिवार को राज्यमंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान मंत्री ने जहां विभिन्न स्थानों का मौका मुआयना किया, वहीं लोगों से बातचीत करके उन्हें सुरक्षा प्रदान करने का आश्वास दिया। मंत्री ने कहा कि आधुनिक सीसीटीवी कैमरे शहर के चप्पे-चप्पे पर नजर रखेंगे। किसी को असामाजिक तत्वों से घबराने की जरूरत नहीं है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से शहर में आपराधिक घटनाएं बढ़ गई हैं। जाट कालेज के बाहर फायरिंग के बाद गांधी कैंप में रात को एटीएम को जला दिया गया। इन घटनाओं से शहर के लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता हो गई है।
मंत्री मनीष ग्रोवर शनिवार सुबह अशोका चौक से शुरू होकर बापू पार्क चौक, मेडिकल मोड़, गांधी कैंप, चाउमिन चौक, गांधी कैंप बाजार आदि स्थानों का जायजा लिया। इस दौरान मंत्री ने स्थानीय लोगों से बात की और समस्याएं सुनी। लोगों ने अपनी सुरक्षा को लेकर सवाल उठाया तो मंत्री ने आश्वासन दिया कि किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। शहर में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की कवायद चल रही है। जल्द ही इस वर्षों पुरानी मांग को पूरा कर देंगे। उन्होंने बताया क नगर निगम के 90 महत्वपूर्ण क्षेत्रों में तकरीबन ढाई करोड़ रुपये के सीसीटीवी कैमरे लगाये जाएंगे। इस संबंध में मंत्री ने आमजन से सीसीटीवी कैमरे लगाने की जगहों पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि कैमरे 7 से 8 मीटर की ऊंचाई तक लगाए जाएंगे। इन कैमरों से रात और दिन में सब कुछ साफ दिखाई देगा। इसका लाभ यह होगा कि शहर में होने वाली विभिन्न आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगेगा। इन कैमरों की मानीटरिंग पुलिस अधीक्षक कार्यालय के कंट्रोल रूम में होगी। कैमरों के सिस्टम के रखरखाव के लिए इंजीनियर शहर में ही रहेंगे और एक-एक कैमरा स्टैंड बाई भी रखा जाएगा, ताकि खराब होने पर उसे तुरंत बदला जा सके। बता दें कि शहर में 90 जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की कवायद कई महीने से चल रही है। करीब दो माह पहले एक निजी कंपनी ने कैमरों का डेमो भी दिया था, लेकिन कैमरे लगाने का काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है।
निर्माणाधीन सड़क की सामग्री का लिया जायजा
मंत्री ग्रोवर ने डी पार्क के पीछे बनाई जा रही सड़क का भी जायजा लिया और उसकी निर्माण सामग्री को जांचा। उन्होंने अधिकारियों को दिशा दिया कि सड़क की गुणवत्ता में कमी नहीं होनी चाहिए। लोगों की सुविधा के लिए शहर में किए जा रहे विकास कार्य समय पर पूरे होने चाहिए।
विज्ञापन
कन्या स्कूल के कमरों का लिया जायजा
गांधी कैंप स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए जा रहे कमरों का मंत्री ने जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इनका निर्माण समय पर हो। इसके अलावा आमजन ने बताया कि बरसात के दिनों में स्कूल में पानी भर जाता है और उसकी निकासी नहीं हो पाती है। इस पर मंत्री ने इसके इंतजाम करने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिए।
शौचालय के निर्माण की जगह चिह्नित की
मंत्री ग्रोवर के समक्ष लोगों ने कहा कि पूरे बाजार में सार्वजनिक शौचालय नहीं है। इस पर उन्होंने गांधी कैंप गर्ल्ज स्कूल के पास शौचालय की जगह चिह्नित की। यह स्कूल के बाहर बनाया जाएगा। इससे बाजार में साफ-सफाई रहेगी और व्यापारियों और उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान होगा।
ये रहे उपस्थित
सहायक नगर योजनाकार केके वार्ष्णेय, व्यापारी नेता अशोक मिनोचा, सोम मलिक, गुलशन निझावन, राजेश टीनू, जोगेंद्र सैनी, रवि नागपाल, हरीश गुलाटी, राधेश्याम ढल, संजय गौतम, बलदेव मिगलानी, सुभाष शर्मा, विजय परूथी, मदन कुरड़ा आदि।