फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Case registered against Naveen Jaihind in SC ST Act

Rohtak: नवीन जयहिंद के खिलाफ SC/ST एक्ट में केस दर्ज, 21 सितंबर को सिंचाई विभाग के कार्यालय में हुआ था विवाद

Sat, 29 Oct 2022 10:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 29 Oct 2022 10:47 PM IST
सार

नवीन जयहिंद आप के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं, लेकिन अब उनका पार्टी से कोई संबंध नहीं है। नवीन के खिलाफ 11 केस दर्ज हो चुके हैं व 5 में बरी हो चुके हैं। 

विज्ञापन
Case registered against Naveen Jaihind in SC ST Act
नवीन जयहिंद ,पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, आम आदमी पार्टी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल)

विस्तार

करीब एक माह पहले रोहतक के सिंचाई विभाग के कार्यालय में हुए विवाद में नया मोड़ आ गया है। डॉक्टर आंबेडकर मिशनरीज विद्यार्थी एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम डुमोलिया की शिकायत पर आर्य नगर थाना पुलिस ने बुढ़ापा पेंशन को लेकर अनोखा विरोध करने वाले युवा नेता नवीन जयहिंद के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। डीएसपी विवेक कुंडू मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं। 
विज्ञापन


पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक विक्रम डुमोलिया ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी थी कि 21 सितंबर को नवीन जयहिंद अन्य लोगों के साथ सिंचाई विभाग के कार्यालय में पहुंचा, जहां एससी समुदाय के एक अधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार किया। साथ ही कार्यालय को परने से बंद कर दिया। साथ ही जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। इससे एससी समाज के सम्मान को ठेस पहुंची है। जांच के बाद पुलिस ने छह अक्तूबर को केस दर्ज किया था, जिसकी सूचना शनिवार को सार्वजनिक हुई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Rohtak Crime: युवती को ऐप डाउनलोड करवा लाखों की ठगी, गोगामेड़ी गए परिवार के घर से नकदी-जेवर चोरी
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरे खिलाफ 11 केस दर्ज हो चुके हैं। 5 में बरी हो चुका हूं। मैंने किसी व्यक्ति के साथ कोई अभद्र व्यवहार नहीं किया। न ही जातिसूचक शब्द कहे। नोटिस मिलने पर जवाब दिया जाएगा। - नवीन जयहिंद


शिकायत मिली थी कि नवीन जयहिंद ने सिंचाई विभाग के कार्यालय में अधिकारी को जातिसूचक शब्द कहे हैं। केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। - उदय सिंह मीना, एसपी रोहतक

कौन है नवीन जयहिंद
नवीन जयहिंद आप के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं, लेकिन अब उनका पार्टी से कोई संबंध नहीं है। अक्सर वे सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करते रहते हैं। बुढ़ापा पेंशन काटने को लेकर अनोखा विरोध करने पर वे प्रदेश स्तर पर चर्चाओं में रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed