फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Case of cheating by opening account in private bank of businessman of Kalanaur

Rohtak: कारोबारी से निजी बैंक में खाता खुलवाकर की दो लाख की धोखाधड़, खाते के साथ जुड़ा मोबाइल नंबर बदला

Tue, 11 Oct 2022 11:45 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 11 Oct 2022 11:45 AM IST
सार

पीड़ित ने बताया कि दिसंबर 2021 में उसकी शादी थी। उसने अपने दोस्त प्रिंस से दो लाख रुपये उधार लिए थे। प्रिंस ने यह राशि उसके निजी बैंक के अकाउंट में डाल दी। जब वह पैसे निकालने के लिए एटीएम बूथ पर गया तो राशि नहीं निकली।

विज्ञापन
Case of cheating by opening account in private bank of businessman of Kalanaur
Fraud - फोटो : Istock

विस्तार

रोहतक में कलानौर के आरओ कारोबारी का निजी बैंक में खाता खुलवाकर दो लाख की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। असली खाता मालिक को लेनदेन का पता न लगे, इसके लिए आरोपी युवक ने खाते के साथ जोड़ा गया मोबाइल नंबर तक बदलवा दिया। पीड़ित ने कलानौर थाने में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


पुलिस रिकार्ड के मुताबिक कलानौर के मेन बाजार निवासी सुनील ने दी शिकायत में बताया कि वह कस्बे के युवक जितेंद्र को जानता है जो शिक्षक लगा हुआ है। अक्तूबर 2020 में आरोपी उसके पास आया और निजी बैंक में खाता खुलवाने की कहने लगा। उसने मना कर दिया, कहा कि एसबीआई में पहले से खाता खुला है, लेकिन आरोपी दो-तीन उसके पास चक्कर काटता रहा। दो नवंबर 2020 को आखिरकार खाता खुलवाने के लिए उसके हस्ताक्षर करवा लिए। उसे बैंक किट लाकर दी, वह खुली हुई थी। 
विज्ञापन


दिसंबर 2021 में उसकी शादी थी। उसने अपने दोस्त प्रिंस से दो लाख रुपये उधार लिए थे। प्रिंस ने यह राशि उसके निजी बैंक के अकाउंट में डाल दी। जब वह पैसे निकालने के लिए एटीएम बूथ पर गया तो राशि नहीं निकली। शादी में व्यस्त होने के कारण उस समय बैंक नहीं जा सका। बाद में किसी तरह पता किया तो खुलासा हुआ कि खाते में जो मोबाइल नंबर दिया हुआ है, वह किसी अन्य का है। उसने आरोपी जितेंद्र से बात की तो उसने कहा कि दो लाख का विवाद हल करवा दूंगा। ब्याज सहित राशि मिल जाएगी। ऐसा नहीं हुआ, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed