फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Case filed against the entire staff at the examination center of Chidi village for cheating in Rohtak

रोहतक: चिड़ी परीक्षा केंद्र पर छापा, नकल कराने के आरोप में प्राचार्य, अध्यापक, क्लर्क व चपरासी गिरफ्तार, पूरे स्टाफ पर केस दर्ज

Thu, 07 Apr 2022 01:10 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महम, रोहतक (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महम, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 07 Apr 2022 01:10 AM IST
सार

दो फोटोस्टेट मशीनें, कंप्यूटर, स्कैनर व नकल की सामग्री बरामद की गई है। हरियाणा बोर्ड के उड़नदस्ते ने छापा मारा था। परीक्षा को रद्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
Case filed against the entire staff at the examination center of Chidi village for cheating in Rohtak
परीक्षा केंद्र पर लैपटॉप, कंप्यूटर और प्रिंटर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में लाखन माजरा खंड के गांव चिड़ी में बुधवार को दसवीं कक्षा के हिंदी के पेपर में हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी के उड़नदस्ते ने छापा मारा। आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात स्टाफ ही नकल कराने में लिप्त था। पुलिस ने न केवल स्टाफ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया, बल्कि प्राचार्य, गणित अध्यापक सहित चार को गिरफ्तार भी किया है।

विज्ञापन

 

साथ ही स्कूल से दो फोटोस्टेट मशीनें, कंप्यूटर, प्रिंटर, स्कैनर, काफी मात्रा में नकल सामग्री व अन्य सामान बरामद किया है। बोर्ड ने केंद्र की हिंदी विषय की परीक्षा रद्द कर दी है। अब इस केंद्र के छात्रों को रोहतक शहर में परीक्षा देनी होगी। 

विज्ञापन

 

पुलिस के मुताबिक, हरियाणा शिक्षा बोर्ड के उड़नदस्ते में शामिल हरजीत कौर ने दी शिकायत में बताया कि बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर जगबीर सिंह, उपाध्यक्ष व अन्य अधिकारियों ने बुधवार दोपहर बाद 2:40 बजे राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चिड़ी में बनाए गए केंद्र में प्रवेश किया। जांच में केंद्र में आंतरिक व बाह्य हस्तक्षेप पाया गया। केंद्र की परिधि में हिंदी विषय की पर्चियां बहुतायत में मिलीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विद्यालय के लिपिक कक्ष में मेज की दराज व अलमारियों में काफी संख्या में पर्चियां पाई गईं। प्रश्न पत्रों की प्रतियां भी बरामद की गईं। प्रत्येक कोड की उत्तर कुंजी की प्रति भी मिली। इसके अलावा संचालित परीक्षाओं, विषयों से संबंधित प्रश्न पत्र व उत्तर अंकित मिले।

प्रश्न पत्रों की कॉपी वहीं पर रखे प्रिंटर से की जा रही थी। दो फोटो स्टेट मशीन व कंप्यूटर चालू हालत में मिले। खिड़की के बाहर भी कोड लिखी पर्चियां अंकित की गई थीं। इससे साबित होता है कि स्टाफ की मिलीभगत से पेपर आउट किया गया। उनके उत्तर तैयार किए गए।

ये बोले, एएसपी 
एसएसपी हेमेंद्र मीणा ने बताया कि बोर्ड के उड़नदस्ते में शामिल अधिकारियों की शिकायत पर पुलिस ने परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर नकल के सारे तथ्य एकत्रित किए हैं। वहां पर पाए गए अनुचित साधनों को अपने कब्जे में लिया गया है। बताया कि परीक्षा केंद्र पर तैनात पूरा स्टाफ नकल कराने में जुटा था। स्टाफ के खिलाफ धारा 188, 409, 417, 418, 120 बी, धारा 8 नकल विरोधी नए एक्ट 2021 के तहत केस दर्ज किया गया है। 



ये गिरफ्तार किए गए 
एएसपी हेमेंद्र मीणा ने बताया कि मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य गांव बसंतपुरा निवासी मनोज कुमार, विद्यालय के लिपिक लाखन माजरा निवासी जोगेंद्र, विद्यालय के चपरासी नांदल निवासी मंजीत कुमार व राजकीय माध्यमिक विद्यालय इंद्रगढ़ के गणित अध्यापक प्रवेश नगर निवासी जयसिंह शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed