{"_id":"cd28f6298079a860843936264c732439","slug":"car-driver-and-guard-agitate-at-rohad-toll-plaza-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहद टोल बैरियर पर हुआ हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोहद टोल बैरियर पर हुआ हंगामा
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक
Updated Sun, 31 Jan 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
रोहद टोल प्लाजा पर छूट को लेकर एक कार चालक व यहां कार्यरत गार्ड के बीच शनिवार को कहासुनी हो गई। कई देर तक यहां आरोप-प्रत्यारोप लगते रहे। लेकिन बाद में मामला पुलिस स्टेशन तक जा पहुंचा।
चालक ने यहां तैनात सिक्योरिटी गार्ड व कुछ अन्य पर बेवजह उसे तंग किए जाने का आरोप लगाया। यहां मामला बढ़ता देख जाम की स्थिति बन गई। इससे दूसरे वाहन चालक भी परेशान दिखे।
हुआ यूं कि सांपला का एक युवक अल सुबह अपनी कार में सवार होकर यहां से निकल रहा था। जैसे ही वह टोल से गुजरने लगा तो बैरियर पर पर्ची कटवाने के लिए कहा। उसने अपनी पहचान सांपला के रहने वाले के तौर पर बताई। टोल अधिकारियों के अनुसार जो आईडी उसने दिखाई थी वह किसी महिला की थी, जबकि कार में महिला बैठी नहीं थी।
विज्ञापन
ऐसे में आईडी के हिसाब से छूट देने को लेकर कुछ बात बढ़ गई। पहले तो उसने पर्ची कटवाने से मना कर दिया लेकिन जब यहां से गाड़ी को नहीं जाने दिया तो उसने बाद में पर्ची कटवा ली। बताया गया है कि वह जब पर्ची कटवाकर गुजरने लगा तो एक सिक्योरिटी गार्ड उसे रोकने का इशारा करता रहा।
आरोप है कि सिक्योरिटी गार्ड की तरफ जब गाड़ी बढ़ रही थी तो उसका हाथ गाड़ी व चालक तक जा टकराया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और कार चालक ने तुरंत पुलिस को शिकायत की। जिसके बाद आसोदा चौकी प्रभारी अमित कुमार अपनी टीम के साथ यहां पहुंचे और शिकायत के आधार पर जांच शुरू की। बताया गया है कि बाद में दोनों पक्षों के बीच मामला शांत हो गया।
कई देर तक हुआ हंगामा
सांपला के एक कार चालक के साथ फिर से यहां पर विवाद होने के बाद मामला बढ़ता चला गया। चालक ने टोल क्रॉस करने के बाद आसपास के गांवों से कुछ लोगों को बुला लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने यहां से टोल क्रॉस करने पर पर्ची कटवाने के विरोध में कड़ा रोष जताया।
उन्होंने अधिकारियों को तीन दिन का समय दिया है कि वे या तो उनके 23 गांवों के लिए टोल फ्री किया जाए नहीं तो वे एकत्रित होकर रणनीति बनाते हुए आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। ग्रामीणों के रोष को देखते हुए यहां पर टोल अधिकारी व पुलिसकर्मी उन्हें समझाने में लगे रहे।