फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Body found of Delhi resident woman singer in Rohtak

रोहतक: ई-मेल से महम में मिली थी दिल्ली की गायिका की आखिरी लोकेशन, मृतका के सिर व गले पर मिले निशान

Tue, 24 May 2022 01:21 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 24 May 2022 01:21 AM IST
सार

दिल्ली की गायिका की आखिरी लोकेशन-मेल से 70 किलोमीटर महम में मिली थी। भिवानी में गाने की रिकार्डिंग करवाने के नाम पर रवि नाम का युवक लाया था। मृतका की बहन ने दिल्ली के जाफरपुर थाना पुलिस पर सही ढंग से जांच न करने के आरोप लगाए।

विज्ञापन
Body found of Delhi resident woman singer in Rohtak
सीसीटीवी में 11 मई को ढाबे में खाना खाती दिखती युवती। - फोटो : विज्ञप्ति संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दिल्ली की गायिका को रवि नामक युवक भिवानी में गाने की रिकार्डिंग करवाने के नाम पर 11 मई को लेकर आया था। अनहोनी की आशंका के चलते 13 मई को परिजनों ने दिल्ली के जाफरपुर थाना पुलिस को शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई नहीं की। ई-मेल से लोकेशन मिलने के बावजूद पुलिस देरी से सक्रिय हुई। सोमवार को बहन का शव लेने रोहतक पहुंची गायिका की बहन ने मीडिया के सामने ये आरोप लगाए। महम पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। अब दिल्ली पुलिस आगे की सुनवाई करेगी। 

विज्ञापन


मृतक की बहन ने बताया कि उसकी बहन कलाकार थी। उसे रवि नामक युवक गाने की रिकार्डिंग के लिए साथ लेकर भिवानी गया था। जब उसकी बहन के मोबाइल पर संपर्क किया तो बात नहीं हो सकी। 13 मई को वे जाफरपुर थाने में पहुंचे और पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। पुलिस केवल गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तैयार हुई।
विज्ञापन


उसकी बहन का मोबाइल नंबर दूसरी ई-मेल से जुड़ा था। उसकी जांच की तो पता चला कि बहन की आखिरी लोकेशन दिल्ली से 70 किलोमीटर दूर हरियाणा में महम के पास एक ढाबे पर थी। 16 मई को वह ढाबे पर पहुंची और फुटेज देखी। ये फुटेज फिर दिल्ली पुलिस को दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब पुलिस सक्रिय हुई। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने रवि नामक युवक को काबू किया। फिर भी पुलिस ने कहा कि रवि कह रहा है कि वह उसकी बहन को नहीं जानता। इसी बीच रविवार को उसकी बहन का शव महम के पास जमीन में दबा मिला। 

एक दिन पहले मिला था जमीन में दबा शव 
रविवार को महम पुलिस को सूचना मिली थी कि भैणी-भैरों मोड़ पर महम बाईपास के नजदीक झाड़ियों में एक शव दबा हुआ है। पुलिस ने शव को बाहर निकाला तो अर्धनग्न हालत में 30 वर्षीय युवती मिली, जिसकी शनाख्त देर रात दिल्ली निवासी के तौर पर हुई। सोमवार को परिजन रोहतक पहुंचे और शव की शनाख्त की। इसके बाद महम पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव उनको सौंप दिया। 

 

पोस्टर्माटम में पता चला है कि मृतका के सिर व गले पर चोट के निशान हैं। उसके साथ किसी तरह की दरिंदगी हुई है या नहीं, इसके लिए विसरा जांच के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम व विसरा रिपोर्ट मिलने पर दिल्ली पुलिस को भेजी जाएगी। मामले की आगे की जांच दिल्ली पुलिस करेगी, जहां पहले से युवती के अपहरण का केस दर्ज है। -एसआई विकास, जांच अधिकारी, महम थाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed