{"_id":"64952a60eee41b78ae0bb135","slug":"bike-riding-youths-thrashed-after-snatching-purse-of-woman-in-rohtak-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: महिला का पर्स छीनकर भाग रहे बाइक सवार युवकों को धुना, दो किए पुलिस के हवाले, तीसरा भागने में कामयाब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak: महिला का पर्स छीनकर भाग रहे बाइक सवार युवकों को धुना, दो किए पुलिस के हवाले, तीसरा भागने में कामयाब
Fri, 23 Jun 2023 10:45 AM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 23 Jun 2023 10:45 AM IST
सार
हवलदार प्रदीप ने थाने में दी शिकायत में बताया कि वह पेट्रोलिंग करते हुए छोटूराम चौक पर पहुंचे। वहां पर भीड़ दो युवकों को पीट रही थी। लोगों ने युवकों को उसके हवाले कर दिया। महिला का पर्स छीनकर भाग रहे थे।
विज्ञापन
पर्स चोरी की लोगों ने की पिटाई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोहतक के छोटूराम चौक पर वीरवार देर रात महिला का पर्स छीनकर भाग रहे बाइक सवार दो युवकों को भीड़ ने दबोच लिया। पहले तो जमकर उनकी धुनाई की, इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। तीसरा युवक भागने में कामयाब रहा। महिला काे उसका पर्स लौटा दिया। आर्य नगर थाने में हवलदार की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
हवलदार प्रदीप ने थाने में दी शिकायत में बताया कि वीरवार रात को वे पेट्रोलिंग करते हुए छोटूराम चौक पर पहुंचे। वहां पर भीड़ दो युवकों को पीट रही थी। लोगों ने युवकों को उसके हवाले कर दिया। बताया कि तीन युवक बिना नंबर की बाइक पर सवार होकर आए और महिला जनता कालोनी निवासी सलोनी का पर्स छीनकर भागने लगे। भीड़ ने उनको काबू कर लिया और पर्स महिला को लौटा दिया। एक युवक भागने में कामयाब रहा। पकड़े गए युवक दोनों युवकों का नाम आकाश निवासी काठमंडी बताया गया है। जबकि भागने वाले युवक का नाम मोनू बतलाया गया। पुलिस ने झपटमारी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन