फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   baniyani case : case registered againsd 15 people

बनियानी में अब दूसरे पक्ष के 15 लोगों पर छेड़छाड़ और एससी-एसटी एक्ट का केस दर्ज

Sat, 12 Sep 2015 02:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 12 Sep 2015 02:44 AM IST
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल खट्टर के गांव बनियानी में छेड़छाड़ के बाद दो पक्षों के बीच छिड़ा बवाल थमता नहीं दिख रहा है। शुक्रवार को मामले में नया मोड़ आ गया। अब गांव के दूसरे पक्ष (ठाकुर समाज) के 15 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। कलानौर पुलिस ने पंचायत में हुए बवाल में घायल दलित समाज के व्यक्ति की शिकायत पर छेड़छाड़ और एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


बता दें कि एक दिन पहले ही पुलिस ने दलित समाज के नाबालिग सहित अन्य के खिलाफ मारपीट और पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए गांव में दूसरे दिन भी भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। जिला प्रशासन की ओर से गांव में ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है।
विज्ञापन


इससे पहले शुक्रवार सुबह दोनों पक्षों के सैकड़ों लोग लघु सचिवालय पहुंचे। यहां डीसी और एसपी से मिल अपना पक्ष रखा। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग छात्राओं के बयान दर्ज करवाने के लिए महिला थाने पहुंचे। यहां दोनों पक्षाें की बेटियों के मजिस्ट्रेट बयान दर्ज किए गए। दलित समाज के व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मेरी बेटी गांव के स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन पहले ठाकुर समाज के एक लड़के ने उसके साथ छेड़खानी की। जब स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले मेरे बेटे ने विरोध किया तो दूसरे पक्ष के कुछ युवकों ने उस पर हमला कर दिया। विवाद को खत्म करने के लिए दोनों पक्षों की ओर से 10 सितंबर को पंचायत बुलाई गई थी। यहां दूसरे पक्ष के सैकड़ों लोगों ने पंचायत घर का ताला लगाकर हमला बोल दिया। इसमें दलित समाज के करीब 8 लोग घायल हो गए।

इन पर हुआ केस दर्ज
पुलिस ने आरोपियों पर आईपीसी की धारा 354 डी (छेड़छाड़), 148 (4 से ज्यादा लोगों का उपद्रव मचाना), 323(मारपीट), 149 (हथियारों के साथ उपद्रव मचाना), 506 (जान से मारने की धमकी देना) और एससी-एसटी एक्ट के तहत लीला उर्फ उम्मेद, सुनीया, प्रमोद, बिजी, प्रदीप, हनुमान, ओंकार, संजय, सुरेंद्र, सतीश सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।


एएसआई ने दलित महिला को जड़ा थप्पड़
महिला थाने में उस समय हंगामा हो गया, जब दलित समाज की पीड़ित लड़की की मां को महिला एएसआई ने थप्पड़ जड़ दिया। इस पर समाज के लोग भड़क गए। आधा घंटे हंगामे के बाद पुलिस अधिकारियों की मदद से मामला शांत किया गया। दरअसल पीड़ित लड़की की मां पुलिस से जल्दी अपनी बेटी के बयान दर्ज करने की मांग कर रही थी। आरोप है कि महिला एएसआई ने इसी बात से गुस्से में आकर उसे थप्पड़ रसीद कर दिया। जब महिला का पति बीच बचाव में आया तो महिला एएसआई ने उसे भी धमकी भरे लहजे में धक्क ा दे दिया। समाज के लोगों का कहना है कि एएसआई के खिलाफ एसपी और सीएम विंडो पर शिकायत करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed