{"_id":"580fc2104f1c1b944ebc2f03","slug":"auto-injured-criminal-criminal-haryana-rohtak-crime-police-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलते आटो पर लटका बदमाश, पलटने से टूटी टांग, दबोचा गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चलते आटो पर लटका बदमाश, पलटने से टूटी टांग, दबोचा गया
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Wed, 26 Oct 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
रुकवाने पर आटो चालक नहीं रुका तो एक बदमाश आटो पर ही लटक गया
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी रोड पर एक आटो चालक को तीन बदमाशों ने लूटने का प्रयास किया। लूट करने के लिए एक बदमाश चलते हुए आटो पर लटक गया और चालक के साथ हाथापाई करने लगा। इस वजह से अनियंत्रित होकर आटो पलट गया और चालक ने शोर मचा दिया। इसके बाद दो बदमाश तो भाग निकले, लेकिन घायल बदमाश को पुलिस ने पकड़ लिया।
किशनगढ़ का रहने वाला अजमेर आटो चलाता है। मंगलवार रात को वह सवारियां लेकर भिवानी रोड पर जा रहा था। उसके कुछ आगे पहुंचते ही तीन बदमाशों ने लूट करने के लिए आटो रुकवाने का प्रयास किया। चालक ने आटो को दौड़ा दिया, जिस पर एक बदमाश चलते आटो पर चढ़ गया और चालक के साथ हाथापाई करने लगा। चालक ने आटो नहीं रोका। लेकिन आटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे बदमाश का पैर टूट गया। आटो चालक ने शोर मचाते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाश को पकड़ लिया। टांग टूटने की वजह से वह अपने साथियों के साथ भाग नहीं पाया। भैणी चंद्रपाल गांव का रहने वाला बताया है, जबकि पुलिस उसके दो साथियों के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है।