फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   asp, crime, police, haryana, rohtak, court

दो सुनवाई पर गवाही देने नहीं पहुंचे एएसपी को फटकार, लगाया 100 रुपये का जुर्माना

Thu, 01 Sep 2016 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 01 Sep 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
asp, crime, police, haryana, rohtak, court
sdf - फोटो : demo pic
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप कुमार दुग्गल की अदालत ने बुधवार को सिरसा के एएसपी हिमांशु गर्ग को कड़ी फटकार लगा दी। एनडीपीएस के एक मामले में लगातार दो सुनवाई पर गवाही देने के लिए नहीं पहुंचने पर कोर्ट ने एएसपी पर 100 रुपये का जुर्माना भी लगाया। फिर एएसपी ने अदालत में पेश नहीं होने का कारण बताते हुए माफी मांगी और गवाही दी।  
विज्ञापन


दरअसल, वर्ष 2015 में एएसपी हिमांशु गर्ग रोहतक सदर थाने में बतौर एसएचओ तैनात थे। उनकी आईपीएस की ट्रेनिंग चल रही थी। इसी दौरान थाने में एनडीपीएस का 359 नंबर केस दर्ज हुआ। मामला कोर्ट में पहुंच गया। कोर्ट ने गवाही देने के लिए हिमांशु गर्ग को पेश होने के आदेश जारी किए, लेकिन वे किन्हीं कारणों से पेश नहीं हो सके। फिर अदालत ने अगली सुनवाई में उन्हें पेश होकर गवाही देने के आदेश दिए, लेकिन वे इस बार भी नहीं पहुंच सके। इस पर कोर्ट ने उनके खिलाफ वारंट जारी कर दिया। वारंट जारी होने के बाद वे बुधवार को रोहतक कोर्ट में आए। जब वे कोर्ट पहुंचे तो यहां उनसे अदालत ने दो तारीखों में गवाही नहीं देने का कारण पूछा। इस पर आईपीएस ने ड्यूटी में व्यस्त होने का कारण बताया। इसके बाद अदालत ने उन्हें फटकार लगा दी। कुछ देर तक एएसपी चुपचाप खड़े रहे। फिर अदालत ने उन पर 100 रुपये का जुर्माना लगा दिया। जुर्माना भरने के बाद एएसपी ने गवाही दी।
विज्ञापन


रोहतक में एएसपी रह चुके है हिमांशु

सिरसा ट्रांसफर होने से पहले आईपीएस हिमांशु गर्ग रोहतक में बतौर एएसपी तैनात थे। इसके बाद उन्हें सिरसा में चार्ज संभालने के लिए भेजा गया। इससे पहले भी आईपीएस हिमांशु कथित तौर पर कई विवादों में शामिल रहे हैं। उन पर कभी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार करने तो कभी मारपीट के आरोप लगते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed