फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   After drug smugglers, now the police will investigate the property of hardcore criminal

Rohtak: नशा तस्करों के बाद अब हार्डकोर क्रीमिनल की प्रॉपर्टी खंगालेगी पुलिस, तैयार किया जा रहा ब्योरा

Mon, 26 Sep 2022 11:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 26 Sep 2022 11:17 PM IST
सार

रोहतक जिले में बड़ी गैंग सक्रिय नहीं है, लेकिन कारोर, सैमाण, निंदाना व रिटौली में रंजिश के चलते लगातार वारदात हो चुकी हैं। एसपी बोले कि अपराधियों की प्रॉपर्टी का ब्योरा तैयार कर रहे हैं।

विज्ञापन
After drug smugglers, now the police will investigate the property of hardcore criminal
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में नशा तस्करी के आरोपियों बाद अब पुलिस जिले के हार्डकोर क्रीमिनल की प्रॉपर्टी खंगालेगी। इसके लिए पुलिस खुफिया तरीके से ब्योरा एकत्रित कर रही है। हालांकि जिले में बड़ी गैंग तो सक्रिय नहीं है, लेकिन कारोर, रिटौली व सैमाण में पुरानी रंजिश के चलते कई वारदात हो चुकी हैं। 

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने अपराध को नियंत्रित करने के लिए कड़ा रुख अख्तियार किया है। इसके चलते हर जिले में यूपी की तर्ज पर बड़े अपराधियों व नशा तस्करों की गैर कानूनी तरीके से एकत्रित की गई संपत्ति का पता लगाया जा रहा है। पहले चरण में जिला पुलिस एनडीपीएस एक्ट के तहत सात लोगों की सूची तैयार कर चुकी है।
विज्ञापन


इसमें छह खोखराकोट तो एक मकान करतारपुरा में है। जिला जेल में बंद नशा तस्करी की आरोपी महिला निहाल कौर उर्फ निहाली व उसके बेटे बिट्टू उर्फ बलजीत के खोखराकोट स्थित दो घरों पर पुलिस नगर निगम के साथ मिलकर बुलडोजर चला चुकी है। अब उन कुख्यात अपराधियों का ब्योरा निकाला जा रहा है, जो मोस्ट वांटेड सूची में शामिल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Haryana: नशा तस्करों को अनिल विज की चेतावनी... नशे का कारोबार छोड़ो या हरियाणा छोड़ दो

कारोर, रिटौली, निंदाना व सैमाण सक्रिय स्थानीय गैंग
जिले के अंदर कोई बड़ी गैंग सक्रिय नहीं है, लेकिन स्थानीय युवा गैंग बनाकर कारोर, रिटौली, निंदाना व सैमाण में रंजिश के चलते हुई वारदात में नामजद रहे हैं। इसमें कारोर निवासी अनिल छिप्पी, रिटौली निवासी हिमांशु उर्फ भाऊ व सैमाण का विकास उर्फ मटरी और मायना गांव निवासी लोकेश उर्फ गोगी मुख्य तौर पर शामिल हैं। अनिल, विकास व गोगी जहां जेल में बंद हैं, वहीं भाऊ लंबे समय से फरार है। 


एक करोड़ की चौथ मांगी थी गोगी ने 
तीन माह पहले प्रॉपर्टी डीलर ने सिटी थाने में शिकायत दी थी कि उससे कुख्यात लोकेश उर्फ गोगी ने फोन करके एक करोड़ की चौथ मांगी है। चौथ देने से मना करने पर प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग भी हुई थी। जुलाई माह में सीआईए प्रथम ने गोगी को बहादुरगढ़ से गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि अभी गोगी पर आरोप साबित नहीं हुए हैं। मामला अदालत में विचाराधीन है।  

जिले में बड़ी गैंग सक्रिय नहीं है। स्थानीय स्तर पर सक्रिय रहे हार्डकोर क्रीमिनल की प्रॉपर्टी का ब्योरा तैयार कर रहे हैं। नशा तस्करी को खत्म करने के साथ-साथ अपराधियों की कमर तोड़ने का प्रयास जारी है। कानून के दायरे में सरकार के निर्देश के तहत कदम उठाये जा रहे हैं। - उदय सिंह मीना, एसपी रोहतक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed