{"_id":"620c117c0428204af86d38d7","slug":"accused-absconding-for-26-years-arrested-in-rohtak-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: 1996 में 500 रुपये रिश्वत लेता हुआ गिरफ्तार, जमानत लेकर हुआ फरार, 26 साल बाद पुलिस ने धरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरियाणा: 1996 में 500 रुपये रिश्वत लेता हुआ गिरफ्तार, जमानत लेकर हुआ फरार, 26 साल बाद पुलिस ने धरा
Wed, 16 Feb 2022 02:17 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 16 Feb 2022 02:17 AM IST
सार
अब आरोपी की उम्र 78 साल हो चुकी है। स्टेट विजिलेंस ने आरोपी को 26 साल बाद काबू कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
arrest symbol
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रोहतक में स्टेट विजिलेंस की टीम ने 26 साल से फरार कोऑपरेटिव सोसायटी के एक अधिकारी को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। विजिलेंस के इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि स्टेट विजिलेंस की टीम ने कोऑपरेटिव सोसायटी के एक अधिकारी कुरड़ राम को 1996 में 500 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
पांच दिन बाद आरोपी की अदालत से जमानत हो गई थी और वह बेल पर बाहर आ गया। 2003 में रोहतक कोर्ट ने उसे 3 साल कैद व 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई, लेकिन आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हुआ। उसने हाईकोर्ट में दर्ज एफआईआर रद्द करने के लिए याचिका दायर की, जिसे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था।
विज्ञापन
साथ ही हाईकोर्ट ने आरोपी की गिरफ्तार करने के आदेश दिए। रोहतक कोर्ट ने स्टेट विजिलेंस को नोटिस भेजकर गिरफ्तार करने के आदेश दिए। केस की फाइल इंस्पेक्टर राकेश को दी गई। विजिलेंस के मुताबिक सूचना मिली कि आरोपी पानीपत में किराए के मकान में रह रहा है। पुलिस ने उसे दबिश देकर काबू कर लिया। मंगलवार को जेएमआईसी दीप्ति की अदालत में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन