{"_id":"5862d9884f1c1b7675eec1dd","slug":"accident-rohtak-haryana-death-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक से कैश निकालने के लिए कतार में लगने जा रहे बुजुर्ग को अनियंत्रित कंटेनर ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक से कैश निकालने के लिए कतार में लगने जा रहे बुजुर्ग को अनियंत्रित कंटेनर ने मारी टक्कर, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Wed, 28 Dec 2016 02:43 AM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित कंटेनर ने अधेड़ को मारी टक्कर, मौके पर तोड़ा दम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज गति से आ रहे कंटेनर ने पुराना बस स्टैंड के पास एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी। इससे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई जबकि हादसे में एक महिला भी घायल हो गई। महिला को पीजीआई में भर्ती कराया गया। पुलिस ने कंटेनर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
अंबेडकर कॉलोनी निवासी रामवीर सिंह (55) मंगलवार सुबह बैंक से कैश निकालने के लिए सुबह नौ बजे कतार में लगने के लिए जा रहा था। पुराना बस स्टैंड से थोड़ा आगे हिसार की तरफ से तेज गति से आ रहे अनियंत्रित कंटेनर ने पीछे से रामवीर को टक्कर मार दी। इसके बाद कंटेनर ने रामवीर से आगे चल रही एक महिला को भी चपेट में ले लिया। सिर में गहरी चोट लगने के कारण रामवीर की मौके पर मौत हो गई। जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। कुछ ही दूरी पर लोगों ने चालक को कंटेनर सहित दबोच लिया। आसपास के लोगों की मदद से महिला को पीजीआई में भर्ती कराया गया। शहर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी चालक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाया। शहर थाना प्रभारी सुनीता ने बताया कि आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।