फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Accident at Rohtak tourist center Tiliyar, Bike collided with young man walking on lake shore

रोहतक पर्यटन केंद्र तिलियार पर हादसा: झील किनारे घूम रहे युवक को बाइक ने मारी टक्कर, पीजीआई में तोड़ा दम

Thu, 08 Jun 2023 09:26 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 08 Jun 2023 09:26 AM IST
सार

एक जून को हरीश तिलियार झील पर घूमने आया था। झील के साथ-साथ पैदल रास्ते पर चल रहा था। पीछे से बाइक सवार ने सीधी टक्कर मार दी। हरीश को राहगीरों ने गंभीर हालत में पीजीआई में दाखिल कराया, जहां से निजी अस्पताल में ले गए। पुलिस भी बयान लेने पहुंची, लेकिन डाक्टरों ने अनफिट घोषित कर दिया था।

विज्ञापन
Accident at Rohtak tourist center Tiliyar, Bike collided with young man walking on lake shore
रोहतक पर्यटन केंद्र तिलियार में हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक के पर्यटन केंद्र तिलियार झील पर घूमने आए सांपला खंड के गांव कसरेंहटी के युवक को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे पीजीआई ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। 24 वर्षीय हरीश अपने माता-पिता का एकमात्र संतान था। 

विज्ञापन


माता-पिता का इकलौता बेटा था कसरहेंटी गांव निवासी 24 वर्षीय हरीश 
बहादुरगढ़ के लाइनपार इलाके में रहने वाले रणबीर ने आईएमटी थाने में दी शिकायत में बताया कि कसरेंहटी गांव का मूल निवासी है। साथ ही डाक विभाग की दिल्ली शाखा से रिटायर है। उसके भाई राजसिंह का देहांत हो चुका है। उसका 24 वर्षीय बेटा हरीश गांव में खेतीबाड़ी का कार्य करता है, जिसके दो बच्चे हैं।
विज्ञापन


घूमने के लिए सांपला से आया था तिलियार झील पर रोहतक
एक जून को हरीश तिलियार झील पर घूमने आया था। झील के साथ-साथ पैदल रास्ते पर चल रहा था। पीछे से बाइक सवार ने सीधी टक्कर मार दी। हरीश को राहगीरों ने गंभीर हालत में पीजीआई में दाखिल कराया, जहां से निजी अस्पताल में ले गए। पुलिस भी बयान लेने पहुंची, लेकिन डाक्टरों ने अनफिट घोषित कर दिया था। अब सात जून को उसकी मौत हाे गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के जिलों से भी घूमने आते हैं तिलियार झील पर लोग
रोहतक ही नहीं, आसपास के जिलों में तिलियार झील एकमात्र पर्यटन केंद्र है, जहां जू के साथ-साथ 10 से 15 एकड़ में फैली तिलियार झील भी शामिल है। बिना की रोक-टोक के बाइक सवार झील के किनारों पर राइडिंग करते हैं, जहां पर्यटक भी घूमते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed