फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   a youth beten for molestration

छेड़छाड़ की तो युवक का अपहरण कर धुनाई

Sat, 29 Aug 2015 02:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 29 Aug 2015 02:55 AM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ करने पर युवक का अपहरण कर उसक ी जमकर धुनाई कर दी गई। इस संबंध में दोनों पक्षों की ओर से महम थाने में छेड़छाड़, अपहरण, मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में महम तहसील में काम करने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि वार्ड नंबर 4 का एक युवक पिछले काफी दिनों से उनकी बेटी का पीछा कर रहा है। रास्ते में रोककर बेटी पर टिप्पणी करता है।
विज्ञापन


 दो दिन पहले आरोपी ने उनकी बेटी को रास्ते में रोककर उसके साथ छेड़खानी की। समझाने गए तो आरोपी ने लड़की के परिजनों पर ही हमला बोल दिया। पुलिस ने आरोपी यशपाल के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


वहीं, मामले में यशपाल का कहना है कि मैं बृहस्पतिवार को किसी काम से भिवानी चुंगी की तरफ  गया था। तभी मोनू नाम का युवक अपने तीन साथियों के साथ आया। आरोप है कि चारों युवक यशपाल का अपहरण कर उसे कार में डालकर ले गए। इसके बाद आरोपियों ने सुनसान जगह ले जाकर यशपाल की जमकर पिटाई की। एसआई धर्मपाल ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही मामले में जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर नाबालिग के साथ छेड़छाड़
महम में ही नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने का दूसरा मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने अशोक नगर निवासी मोनू, ओमा और ओमा की पत्नी गीता के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट का केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग लड़की के पिता ने बताया कि आरोपी मोनू पिछले काफी समय से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। एक दिन पहले आरोपी ने लड़की के साथ छेड़छाड़ कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed