फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A Couple died at rohtak in haryana

हरियाणा में काल बनी अंगीठी, कमरे में धुआं भरने से दंपती की जान गई 

Fri, 29 Jan 2021 03:49 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 29 Jan 2021 03:49 PM IST
विज्ञापन
A Couple died at rohtak in haryana
रामपाल - फोटो : फाइल फोटो

सर्दी से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाकर सो रहे दंपती की दम घुटने से मौत हो गई। कमरे में अंगीठी का धुआं भर जाने के कारण जहरीली गैस बनने से हादसा होना बताया जा रहा है। वहीं दूसरे कमरे में सो रहे बेटा और बेटी सुरक्षित हैं। माता-पिता को मृत पड़ा देख बेटे ने इसकी जानकारी मकान मालिक को दी। मकान मालिक ने पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही सांपला थाना प्रभारी इंसपेक्टर राजेंद्र बूरा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां मृतक दंपती के इकलौते बेटे के बयान के आधार पर पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए।

विज्ञापन


 सांपला कुलताना मार्ग से भापड़ोदा की ओर जा रहे अप्रोच मार्ग पर एक केमिकल फैक्टरी है, जिसमें यूपी के सीतापुर जिले के निवासी 42 वर्षीय रामपाल व उसकी पत्नी जयंती (38) मजदूरी करते थे। उन्होंने फैक्ट्री के पास किराये पर रहने के लिए कमरा लिया हुआ था। गुरुवार की शाम को दंपती ने सर्दी से बचने के लिए रात को एक तसले में लकड़ी व कोयला जलाया और कमरे का दरवाजा बंद कर सो गए थे।
विज्ञापन


धुआं कमरे में भर जाने के कारण उनका दम घुट गया और दंपती की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह जब वे नहीं उठे तो पास के कमरे में सो रहे उसके बेटे संदीप ने दरवाजा खोला। अंदर देखा तो उसके माता-पिता मृत पड़े थे और कमरे में धुआं भरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी की शादी तय कर सीतापुर से लौटा था परिवार
बेटे संदीप ने बताया कि उसकी छोटी बहन रोशनी की शादी तय करने माता-पिता सीतापुर गए थे। वहां से रिश्ता तय कर शादी मई माह में करने का तय हुआ था। इसके बाद गुरुवार की सुबह ही दोनों लौटे थे। सफर की थकान के बाद शाम को जल्द ही खाना खाकर सो गए थे। माता-पिता ने ठंड से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाई थी। 

पुलिस ने जांच में पाया कि जिस कमरे में पति-पत्नी सो रहे थे, उसमें कोई खिड़की नहीं लगी थी। हवा पास करने के लिए बने रोशनदान में एक गत्ता फिट किया था। दोनों की मौत दम घुटने के कारण हुई है। - इंसपेक्टर राजेंद्रा बूरा, सांपला थाना प्रभारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed