{"_id":"5bb5322c867a554f1770349b","slug":"91538601516-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंधों का विरोध करने पर बेटे, पुत्रवधू और उसके प्रेमी ने गली में दौड़ा ईंट मारकर की बुजुर्ग की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध संबंधों का विरोध करने पर बेटे, पुत्रवधू और उसके प्रेमी ने गली में दौड़ा ईंट मारकर की बुजुर्ग की हत्या
Updated Thu, 04 Oct 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। पुरानी सब्जी मंडी थाना क्षेत्र स्थित खोखरा कोट में मंगलवार रात पुत्रवधू के पति के दोस्त के साथ चल रहे अवैध संबंधों का विरोध करना 50 वर्षीय ससुर को महंगा पड़ गया। उसके खुद के बेटे, पुत्रवधू और दोस्त तीनों ने मिलकर ईंट मारकर बुजुर्ग की हत्या कर दी। हत्या से पहले उसने बचने के लिए घर के बाहर गली में दौड़ भी लगाई। पर उसकी जान नहीं बच सकी। वारदात के बाद मौके से भागने की तैयारी कर रहे तीनों आरोपियों को मोहल्लावासियों ने दबोच लिया। पिटाई करने के बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक के भाई की शिकायत पर बेटे समेत तीन पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
संजय कॉलोनी निवासी छोटे भाई कृष्ण ने सिटी थाने में दी शिकायत में बताया कि उनके बड़े भाई प्रदीप उर्फ आजाद खोखरा कोट में परिवार के साथ रहते थे। प्रदीप के मकान में पिछले तीन महीने से यूपी के अलीगढ़ का साहिल किराये पर रह रहा था। वह प्रदीप के पुत्र रवि के साथ मजदूरी कर रहा था। तीन दिन पूर्व प्रदीप ने कृष्ण को बताया था कि उसकी पुत्रवधू और साहिल के बीच अवैध संबंध हैं। वह विरोध करता है तो उसकी पिटाई की जाती है। आरोप है कि मंगलवार रात करीब 12 बजे प्रदीप ने पुत्रवधू और साहिल के अवैध संबंधों का विरोध किया तो पुत्रवधू, साहिल और रवि ने पहले तो पिता के साथ गाली गलौज की। इसके बाद ईंट मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। पड़ोसियों को जब इस की सूचना मिली तो वह भी घर आ गए। लोगों ने तीनों को घर से उस समय दबोच लिया, जब वे भागने की फिराक में थे। तीनों को पुलिस के हवाले कर दिया। कृष्ण की शिकायत पर तीनों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कर लिया है।
---
बुजुर्ग के बेटे, पुत्रवधू और अलीगढ़ के साहिल नाम के युवक ने प्रदीप की हत्या की है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
-जशनदीप सिंह रंधावा, एसपी, रोहतक
--
आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को लोगों ने पुलिस चौकी पर किया हंगामा
अधेड़ की हत्या करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार को बड़ी संख्या में संजय कॉलोनी और खोखरा कोट के लोग सलारा मोहल्ला पुलिस चौकी पर पहुंचे। आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। चौकी इंचार्ज के कार्रवाई के आश्वासन पर ही लोग शांत हुए।