फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   मोटरसाइकिल चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, दो वारदातें कबूली

मोटरसाइकिल चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, दो वारदातें कबूली

Tue, 27 Jun 2017 12:35 AM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
मोटरसाइकिल चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, दो वारदातें कबूली

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। एंटी व्हीकल थैफ्ट सेल ने सहारनपुर कुरुक्षेत्र स्टेट हाईवे पर जोड़ियो नाके के पास बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी की बाइक को बेचने के लिए उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में जा रहे थे। पूछताछ में चोरों ने बाइक चोरी की दो वारदातों को अंजाम देना कबूल किया। दोनों बाइक आरोपियों से बरामद कर ली गई है। पुलिस ने सोमवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया। पुलिस के अनुसार रिमांड में अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।

एंटी व्हीकल थैफ्ट स्टाफ के इंचार्ज एएसआई रमेश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि करनाल के इंद्री थाना क्षेत्र के गांव बोहड माजरा निवासी सचिन व अंकित बाइक चोरी करके यूपी में बेचने का काम करते है। दोनों आरोपी बाइक को बेचने के लिए जोड़ियो नाका से होकर सहारनपुर (उत्तरप्रदेश) जाऐंगे। यदि नाकाबंदी की जाए तो वह चोरी की बाइक सहित काबू किए जा सकते है। सूचना के आधार पर एंटी व्हीकल थैफ्ट स्टाफ के इंचार्ज एएसआई रमेश कुमार ने एसआई धर्म सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया और गठित पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर जोड़ियो नाका के पास नाकाबंदी करके जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद बताई गई बाइक आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने आरोपियों को रोक चोरी की बाइक सहित काबू कर लिया। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में चोरों ने उक्त चोरी की बाइक के अलावा एक और बाइक चोरी करने की वारदात को अंजाम देना कबूल किया है। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने दोनों बाइक थाना शहर यमुनानगर क्षेत्र से चोरी की गई थी। दोनों बाइक बरामद कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें रिमांड पर लिया गया। रिमांड में अन्य वारदातों को खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

फोटो -2
बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य काबू
एंटी व्हीकल थैफ्ट सेल ने सुचना के आधार पर नाका लगा की कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed