फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   फर्जी पुलिस को तलाश करने को जिले में चार टीमों का गठन

फर्जी पुलिस को तलाश करने को जिले में चार टीमों का गठन

Fri, 25 Jan 2019 02:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 02:50 AM IST
विज्ञापन
फर्जी पुलिस को तलाश करने को जिले में चार टीमों का गठन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। फर्जी पुलिसकर्मी बनकर जिले के विभिन्न स्थानों पर ठगी करने वाले गिरोह पर शिकंजा कसने को एसपी ने चार टीमों का गठन किया है। इनमें 30 पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है। सादी वर्दी में उक्त टीम गिरोह को पकड़ने का प्रयास करेंगी। पिछले कुछ समय से देखने में आ रहा है कि जिले के विभिन्न स्थानों पर फर्जी पुलिसकर्मी बनकर ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय है। हाल ही में गोहाना रोड की महिला से फर्जी पुलिसकर्मी बने दो युवकों ने गहने हड़प लिए थे। कहा था कि गहने हमें दे दो वरना लुटेरे छीनकर ले जायेंगे।
इसी तरह सुनारिया कलां गांव के सर्राफ व्यापारी से जेवरात ठगने का प्रयास किया था। कहा था कि जो जेवरात बैग में ले रहे हो हमें दे दो वरना बदमाश ले जायेंगे। मगर सर्राफ ने देने से इनकार कर दिया था। साथ ही शोर मचा दिया था। जिस पर आरोपी भाग गए थे। पुलिस केस दर्ज करने के बावजूद गिरोह को नहीं पकड़ पाई।
विज्ञापन

मान सरोवर पार्क के पास भी महिला से फर्जी पुलिसकर्मी बने दो बाइक सवारों ने सोने के कुंडल हड़प लिए थे। इसके अलावा दिल्ली बाईपास के निकट पुलिसकर्मी बनकर शराब ठेकेदार से लाखों रुपये हड़प लिए थे। अब तक कई मामले हो चुके है। मगर पुलिस गिरोह पर शिकंजा कसने में पूरी तरह से नाकाम है। पुलिस ने चार टीमों का गठन किया है। टीम के सदस्य सादी वर्दी पर गिरोह के सदस्यों पर निगरानी रख रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्जी पुलिसकर्मी बनकर ठगी करने वाले गिरोह पर शिकंजा कसने को चार टीमों का गठन किया गया है। इनमें पुलिस के अलावा सीआईए-1,2, और 3 के पुलिसकर्मी शामिल हैं। जल्द ही गिरोह के सरगना समेत सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -जशनदीप सिंह रंधावा, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed