{"_id":"5b8468b742c79246400ab128","slug":"81535404215-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति- पत्नी ने खाया जहर, पत्नी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति- पत्नी ने खाया जहर, पत्नी की मौत
Updated Tue, 28 Aug 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहू ने लगाया रेप का आरोप, सास-ससुर ने खाया जहर, सास की मौत
-सांपला के अटायल गांव में सुबह आठ बजे की घटना
-पीजीआई रोहतक में सास ने तोड़ा दम, ससुर की हालत नाजुक
अमर उजाला ब्यूरो
संापला। अटायल गांव में बहू द्वारा ससुर पर रेप और ससुरालवालों पर दहेज मांगने का आरोप लगाने पर सोमवार सुबह आठ बजे सास-ससुर ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए पीजीआई रोहतक ले गए। यहां महिला ने दम तोड़ दिया। पति की हालत भी नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने देर शाम छोटे बेटे सचिन के बयान पर सोनिया व उसके पितपा प्रताप ओर उसके भाइयाें के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
जानकारी के मुताबिक परमानंद ने अपने बेटे नवीन व सचिन की 2012 में भिवानी के गांव कालिंगा निवासी सोनिया व अलका से शादी कराई थी। पिछले कई महीने से दोनों परिवारों में किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी। सात अगस्त को पुत्र वधू सोनिया ने ससुर परमानंद पर उसके साथ दो बार रेप करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में केस दर्ज कराया। इसके अलावा पति सहित अन्य परिवार के सदस्यों के खिलाफ दहेज व मारपीट के आरोप लगाए। इसी के बाद पूरा परिवार परेशान चल रहा है। लोगों का कहना है कि सोमवार सुबह आठ बजे 55 वर्षीय परमानंद व उसकी पत्नी निर्मला देवी ने जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए पीजीआई लेकर गए। यहां पर निर्मला देवी ने दम ताड़ दिया। परमानंद की हालत भी गंभीर है।
दोनों बेटे चलाते है रोहतक ऑटो रिक्शा
परमानंद के दोनों बेटे नवीन व सचिन रोहतक में ऑटो रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। दोनों परिवारों में कई महीने से विवाद चल रहा है। सात अगस्त को भी सोनिया के मायकेवालेअटायल आए थे।