फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   नाबालिगों से देह व्यापार करा रहे दलालों के साथ ग्राहक भी पश्चिम बंगाल और बनारस से आते थे

नाबालिगों से देह व्यापार करा रहे दलालों के साथ ग्राहक भी पश्चिम बंगाल और बनारस से आते थे

Fri, 08 Jun 2018 02:44 AM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
नाबालिगों से देह व्यापार करा रहे दलालों के साथ ग्राहक भी पश्चिम बंगाल और बनारस से आते थे
नाबालिगों से देह व्यापार करा रहे दलालों के साथ ग्राहक भी पश्चिम बंगाल और वाराणसी के
विज्ञापन

- पुलिस जांच में खुलासा, अस्थल बोहर में दस से पंद्रह हजार में जगह कराई जाती थी उपलब्ध
- रोहतक से नाबालिगों को देह व्यापार में धकेलने वाली महिला को किया गया था गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
अस्थल बोहर में नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार कराने के मामले में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। कोलकाता पुलिस की जांच में सामने आया है कि नाबालिगों को देह व्यापार में धकेलने वाले दलालों के साथ ग्राहक भी पश्चिम बंगाल व वाराणसी के लोग थे। अस्थल बोहर से गिरफ्तार वाराणसी की महिला गीता इसके लिए दस से पंद्रह हजार रुपये लेती थी। कोलकाता पुलिस ने पश्चिम बंगाल व वाराणसी के कई लोगों को चिह्नित किया है।
कोलकाता के लेख टाउन थाने की पुलिस ने अस्थल बोहर से वाराणसी की गीता को गिरफ्तार किया था। गीता पश्चिम बंगाल की नाबालिग लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर रोहतक में लाई थी तथा उनसे देह व्यापार कराया जा रहा था। किसी तरह चंगुल से छूटकर एक लड़की कोलकाता पहुंची थी और आरोपी महिला समेत पांच पर केस दर्ज कराया था। कोलकाता पुलिस महिला गीता को अपने साथ ले गई थी। महिला ने कई साल से पश्चिम बंगाल से नाबालिगों को लाकर देह व्यापार कराने का खुलासा किया था।
विज्ञापन

कोलक ाता के लेख टाउन थाने के सब इंस्पेक्टर मिलन कुमार ने बताया कि महिला से पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। बताया कि पता चला है कि पश्चिम बंगाल व वाराणसी के लोग भी रोहतक के अस्थल बोहर में ग्राहक बनकर आते थे। एक आदमी पांच से दस दिन तक यहां रुकता था। इसके लिए गीता एक व्यक्ति से दस से पंद्रह हजार रुपये तक वसूलती थी। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि गीता ने अब तक बीस से अधिक नाबालिगों को देह व्यापार में धकेला है। एसआई मिलन ने बताया कि रोहतक के लोगों के भी गिरोह में शामिल होने की आशंका है। जल्द ही गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पांच आरोपियों को जेल भेज चुकी है पुलिस
एसआई मिलन ने बताया कि देह व्यापार के आरोप में अब तक गीता, कोलकाता के इस्लाम समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed