{"_id":"5ab813e94f1c1ba2238b7382","slug":"81522013161-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से इनकार करने पर किशोरी को दी हत्या की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी से इनकार करने पर किशोरी को दी हत्या की धमकी
Updated Mon, 26 Mar 2018 02:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी से इनकार करने पर किशोरी को दी हत्या की धमकी
- काफी समय से किशोरी को परेशान कर रहा है आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
शादी से इनकार करने पर एक युवक ने राजेंद्रा कॉलोनी में एक किशोरी और उसके भाइयों को जान से मारने की धमकी दी है। इस संबंध में पीड़ित पक्ष की तरफ से शिवाजी कॉलोनी थाने में शिकायत दी गई है।
पुलिस को दी गई शिकायत में किशोरी ने बताया कि पिछले काफी समय से कॉलोनी का एक युवक उसे तंग करता है। बार बार शादी करने का दबाव बनाता है। कुछ समय पहले किशोरी के पिता की मौत हो गई थी। घर में ही किरयाना की दुकान खोलकर परिवार का गुजारा चल रहा है। पीड़िता का कहना है कि वह शनिवार शाम वह अपनी दुकान पर बैठी थी। इसी बीच युवक आया और उसने किशोरी पर शादी करने का दबाव बनाया। जब किशोरी ने इनकार किया तो आरोपी उसके साथ अभद्रता करने लगा। किशोरी द्वारा शोर मचाने पर आरोपी धमकी देकर गया कि वह किसी भी जगह किशोरी की शादी नहीं होने देगा। साथ ही धमकी दी कि किशोरी और उसके भाइयों की हत्या कर देगा। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।