{"_id":"5b7f258e42c7924675342a61","slug":"71535059342-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिटोली की पंचायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टिटोली की पंचायत
Updated Fri, 24 Aug 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्लैग : टिटौली गांव में बछड़ी की मौत का मामला
हेडिंग : दो आरोपी न्यायिक हिरासत में, पंचायत अपने स्तर पर सुलझाएगी मामला
: बाहरी दखल के चलते गुरुवार की पंचायत रद्द, गांव में पुलिस बल तैनात
: एसडीएम, डीएसपी व तहसीलदार दिनभर रहे गांव में तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। टिटौली गांव में बछड़ी की कथित मौत के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। उधर, गांव के सरपंच ने बाहरी दखल के चलते वीरवार को होने वाली पंचायत रद्द कर दी। हालांकि, कुंडू भवन में बड़ी संख्या में गांव के युवा व बाहर से आए लोग जमा रहे। हालात पर नजर रखने के लिए एसडीएम राकेश कुमार, तहसीलदार गुलाब सिंह व डीएसपी नारायण सिंह पुलिस बल के साथ गांव में ही तैनात रहे।
बुधवार को गांव में लाठी के प्रहार से एक बछड़ी की मौत होने से गांव में तनाव फैल गया था। गुस्साए ग्रामीणों ने एक आरोपी के घर पर धावा बोलकर कथित तौर पर तोड़फोड़ की। नजदीक स्थित चौपाल की दीवारें व चबूतरा क्षतिग्रस्त कर दिया था। गांव में पहुंचे अधिकारियों ने करीब पांच कंपनी पुलिस फोर्स की मदद से हालात शांत किए। वहीं, रिपोर्ट दर्ज करके दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया। मामले को देखते हुए बड़ी संख्या में गो रक्षक सेवा दल से जुड़े लोग, आसपास के गांवों से युवक टिटौली पहुंचे, जहां गांव के युवकों के साथ बैठकर बातचीत शुरू की। उसमें पता चला कि गांव के सरपंच ने पंचायत बुलाई थी, लेकिन अब पंचायत नहीं की जा रही है। सरपंच प्रतिनिधि सुरेश उर्फ सेसा से पंचायत में आए युवाओं ने संपर्क किया। सरपंच प्रतिनिधि ने साफ कहा कि गांव अपने स्तर पर मामले को सुलझाना चाहता है, क्योंकि यह गांव के भाईचारे का सवाल है। अगर जरूरत पड़ी तो अठगामा या 12 की पंचायत बुलाई जाएगी। इसके बावजूद कुछ लोग कुंडू भवन में एकत्रित रहे और शाम को वापस चले गए। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए प्रशासन के अधिकारी व पुलिस बल तैनात रहा।