{"_id":"5b5b929e4f1c1b07788b665d","slug":"71532727966-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएनबी में डॉक्टर के थैले से दो महिलाओं ने उड़ाए एक लाखए आरोपी सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीएनबी में डॉक्टर के थैले से दो महिलाओं ने उड़ाए एक लाखए आरोपी सीसीटीवी में कैद
Updated Sat, 28 Jul 2018 03:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएनबी में डॉक्टर के थैले से दो महिलाओं ने उड़ाए एक लाख रुपये, आरोपी सीसीटीवी में कैद
- बाबरा मोहल्ले में बैंक से रुपये निकाल कर लौट रहे थे डॉक्टर ओर उनके पिता
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। शहर के बाबरा मोहल्ले में स्थित पंजाब नेशनल बैंक से रुपये निकाल कर लौट रहे डॉक्टर के थैले को ब्लेड से काट कर दो महिलाओं ने एक लाख रुपये निकाल लिए तथा मौके से फरार हो गईं। दोनों महिलाएं बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं।
चमेली मार्केट निवासी रामदास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार को दोपहर के समय अपने बेटे डॉ. राजीव के साथ पीएनबी बैंक में रुपये निकलवाने के लिए गए थे। बैंक से रुपये निकलवाने के बाद डॉक्टर राजीव अपने पिता को थैला थमाकर स्कूटर स्टार्ट करने लगे। आरोप है कि इसी बीच बैंक के अंदर दो महिलाएं घुसीं तथा एक महिला ने रामदास के हाथ में ही बैग को ब्लेड से काट कर करीब 1 लाख रुपये निकाल लिए, घर जाने पर उन्हें मामले का पता लगा। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने बैंक की सीसीटीवी फुटेज निकलवाई। सीसीटीवी में दोनों महिलाएं बैग काटती दिखाई दे रही हैं। पुरानी सब्जी मंडी थाने में केस दर्ज कर लिया गया है।