फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   चोरी के बाद बुजुर्ग को पीटा

चोरी के बाद बुजुर्ग को पीटा

Wed, 30 Aug 2017 12:59 AM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद बुजुर्ग को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
शहर से लगते गांव गोकलगढ़ में 4-5 चोरों ने मंगलवार अल सुबह दो घरों में चोरी करने के बाद बुजुर्ग को लाठी मारकर घायल कर दिया। आंख पर गंभीर चोट लगने से घायल बुजुर्ग का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि चोरों ने घर में रखे सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ किया। थाना सदर पुलिस ने पीड़ितों के बयान के बाद मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच कर रहे हेड कांस्टेबल अनिल कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब तीन बजे 4-5 चोरों ने गोकलगढ़ निवासी परसराम एवं रमेश के घर में रखे सोने-चांदी के गहने चोरी कर लिए। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed