फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   लाखनमाजरा दो

लाखनमाजरा दो

Thu, 20 Sep 2018 02:25 AM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
लाखनमाजरा दो
नानी के घर रह रही बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपी को जेल भेजा
विज्ञापन

-तीन नाबालिग आरोपियों को भेजा हिसार बाल सुधार गृह
अमर उजाला ब्यूरो
लाखनमाजरा। थाना लाखनमाजरा इलाके के एक गांव में बच्ची से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। इस मामले में तीन नाबालिग आरोपियों को बाल सुधार गृह भेजा गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
पुलिस ने बुधवार को दुष्कर्म के आरोपी की चिकित्सीय जांच कराई। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया। यहां से अदालत ने उसे जेल भेजने का निर्देश दिया। इसके अलावा केस में शामिल तीन नाबालिगों का जेजे बोर्ड ने बाल सुधर गृह भेजा है। थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी प्रवीन बालिग है। इसे सुनारिया जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

-----
आईजी व एसपी ने किया लाखनमाजरा थाने का निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
लाखनमाजरा। पुलिस महानिरीक्षक संदीप खिरवर व एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने बुधवार को लाखनमाजरा थाने का निरीक्षण किया। यहां थाना प्रभारी से इलाके की घटनाओं व शिकायतों का ब्योरा लिया। इन समस्याओं का शीघ्र निपटारा करने के निर्देश दिए। उन्होंने थाने के काम काज का जयाजा लेते हुए जवानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और इनका शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया। दोपहर बाद थाने पहुंचे रेंज के आईजी व एसपी को जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया। डीएसपी महम वीरेंद्र सिंह व अन्य अधिकारी भी वहां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed