फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   हीी

हीी

Mon, 10 Sep 2018 01:25 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
हीी
रेवाड़ी/बावल। अपने ईष्ट देव के दर्शन कर जयपुर से दिल्ली लौट रहे परिवार की कार एनएच-8 पर जयसिंहपुरखेड़ा के पास रविवार सुबह टायर फटने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर के दूसरी ओर पेड़ से जा टकरा गई। इसके बाद कार तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में कार सवार दो साल के बच्चे और दो दंपति समेत छह लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल एक महिला को प्राथमिक उपचार के बाद परिजन इलाज के लिए दिल्ली ले गए।
विज्ञापन

मूल रूप से राजस्थान के जयपुर जिले के कानोता थाना इलाके के शिवदासपुरा सांसियों की ढाणी निवासी चंपी और सुनील कुमार कई साल से दिल्ली के बदरपुर इलाके में रहते हैं। एक सप्ताह पहले चंपी और सुनील का परिवार दिल्ली से जयपुर स्थित अपने ईष्ट देव नई का नाथ धाम के दर्शन के लिए पैदल ही रवाना हुए थे। दर्शनों कर रिश्तेदारों के पास रुकने के बाद शनिवार रात दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। रविवार सुबह करीब 5:00 बजे जयसिंहपुरखेड़ा बार्डर के निकट बावल थाना क्षेत्र में इनकी कार का टायर फट गया। टायर फटने के बाद अनियंत्रित होकर कार डिवाइडर के दूसरी ओर पेड़ से जा टकराई। इसके बाद दिल्ली से जयपुर साइड जा रहे एक ट्रक की चपेट में आ गई। डिवाइडर पार करके अचानक कार सामने आने से ट्रक चालक भी नियंत्रण खो बैठा और ट्रक की टक्कर से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में दो साल के बच्चे के साथ दो दंपति सहित छह लोगों की मौत हो गई। एक महिला गंभीर रूप से घायल हैै। मृतकों में दिल्ली बदरपुर निवासी चंपी (35), पत्नी अनीता (31), बेटा आर्यन (2) और इनके परिवार का सुनील (24), उसकी पत्नी रेखा (20), चंपी का साला जयपुर निवासी नरेश (25) शामिल हैं। महिला लिछम देवी (30) गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने इस संबंध में ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


कार की स्पीड ज्यादा होने के कारण डिवाइडर से टकराई और रोड की दूसरी लेन में दिल्ली की ओर आ रहे एक ट्रक से जा टकराई। हादसे में छह लोगों की मौत और एक महिला घायल हुई है। मामले की जांच कर रही है। - सुरेश हुड्डा, डीएसपी बावल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed