{"_id":"5b831cd842c792462f5ea544","slug":"61535319256-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुकुल लाढौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुरुकुल लाढौत
Updated Mon, 27 Aug 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुकुल में सीनियर्स ने जूनियर छात्रों से रैगिंग की, शिक्षकों ने कार्रवाई के बजाय छिपाया मामला
-सीडब्ल्यूडसी को और बच्चों के यौन उत्पीड़न की भी आशंका, काउंसिलिंग खोलेगी राज
-समिति गुरुकुल के हर छात्र की कराएगी काउंसिलिंग, टीम आज खंगालेगी गुरुकुल का रिकॉर्ड
विकास सैनी
रोहतक। गुरुकुल में पांच किशोरों के यौन उत्पीड़न का मामला रैगिंग का नजर आ रहा है। यहां के कुछ सीनियर्स ने जूनियर छात्रों से कुकर्म किया है। सीडब्ल्यूसी को गुरुकुल के और बच्चों का भी यौन उत्पीड़न होने की आशंका है। ऐसे में समिति गुुरुकुल के हर बच्चे की काउंसिलिंग कराएगी। काउंसिलिंग बच्चों के यौन उत्पीड़न के दबे राज से पर्दा उठाएगी। इसके लिए एक्सपर्ट को बुलाया जाएगा। यही नहीं इस मामले में गुरुकुल के शिक्षकों की भूमिका भी संदिग्ध नजर आ रही है। इन्होंने मामले की जानकारी होने के बावजूद कार्रवाई करने के बजाय दबाने का प्रयास किया है।
गुरुकुल के सीनियर्स छात्रों का जूनियर से कुकर्म करने का मामला पुराना बताया जा रहा है। पीड़ित छात्रों की मानें तो पिछले साल भी उनके साथ कुकर्म हुआ। ऐसे में मामला रैगिंग का बनता है। बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) को गुरुकुल के दूसरे बच्चों से भी यौन उत्पीड़न किए जाने का अंदेशा है। इसके चलते समिति ने पीड़ित बच्चों के साथ गुरुकुल के सभी बच्चों की काउंसिलिंग कराई जाएगी। इसके बाद भी और मामलों के सामने आने की संभावना है।
समिति आज करेगी गुरुकुल का दौरा
बाल कल्याण समिति बच्चों के यौन उत्पीड़न मामले को लेकर 27 अगस्त को गुरुकुल का दौरा कर व्यवस्था का जायजा लेगी। इसके लिए टीम पुलिस व पीड़ितों से बातचीत करने के अलावा गुरुकुल के बच्चों से भी बात करेगी। गुरुकुल कैसे चल रहा है। मान्यता है या नहीं। इन सभी सवालों के जवाब तलाशे जाएंगे। इस दौरान कमी मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
वर्जन :
पीड़ित को दी जाएगी नि:शुल्क कानूनी मदद
गुरुकुल में बच्चों के यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। इसकी तह तक जाने के लिए सोमवार को गुरुकुल का दौरा किया जाएगा। पीड़ित बच्चों के साथ दूसरे बच्चों की भी काउंसिलिंग की जाएगी। इससे दूसरे पीड़ितों के सामने आने की संभावना है। उन्हें जीवन की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए ऐसा करना जरूरी है। उन्हें न्याय दिलाने के साथ दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह मामला रैगिंग का भी हो सकता है। इस पहलू को ध्यान में रख कर भी जांच की जाएगी।
डॉ. राज सिंह सांगवान, चेयरमैन, बाल कल्याण समिति।
वर्जन :
पुलिस को शिकायत मिली है। इसमें परिजनों ने बच्चों से यौन उत्पीड़न किए जाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर बच्चों के 164 के बयान दर्ज करा दिए हैं। इस मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। सीनियर छात्रों ने जूनियर का यौन उत्पीड़न किया है। ऐसे में मामला रैगिंग का भी नजर आ रहा है। पीड़ित नाबालिग हैं। इसलिए केस में पोक्सो एक्ट लगाया गया है। परिजनों ने कुछ और लोगों के इस मामले में शामिल होने की संभावना जताई है। उन्हें मामले की जानकारी थी। ऐसे में यह धारा भी जोड़ी गई है।
मंजीत सिंह, प्रभारी, सदर थाना।
शिकायत पेटी न एंटी रेगिंग सेल
पुलिस की शुरुआती जांच में गुरुकुल की व्यवस्था पर कई सवाल खड़े हो गए हैं। इसमें छात्रों की सुविधा व सुरक्षा मुख्य है। किसी तरह की परेशानी या उत्पीड़न का शिकार विद्यार्थी शिकायत कहां और कैसे करे, उन्हें इसकी जानकारी ही नहीं है। पुलिस की मानें तो गुरुकुल में कहीं शिकायत पेटी नजर नहीं आती है। रैगिंग से बचाने के लिए एंटी रेगिंग सेल भी नहीं है। जबकि अदालत के निर्देशानुसार, एंटी रेगिंग सेल होना जरूरी है।