फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   पाकिस्तान की आईएसआई एजेंट को पंजाब के युवक ने भी डाले थे सेना के फोटो

पाकिस्तान की आईएसआई एजेंट को पंजाब के युवक ने भी डाले थे सेना के फोटो

Fri, 27 Apr 2018 02:24 AM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान की आईएसआई एजेंट को पंजाब के  युवक ने भी डाले थे सेना के फोटो
अमर उजाला एक्सक्लूसिव
विज्ञापन


आईएसआई महिला एजेंट को पंजाब के युवक ने भी डाले थे सेना के फोटो
- दिल्ली की अमिता अहलुवालिया को पुलिस ने दी क्लीनचिट, गौरव से चेटिंग ही करती थी दिल्ली की महिला
- आरोपी ने चंडीगढ़ से भी पाकिस्तान की महिला को भेजे थे व्हाट्सएप पर फोटो

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
पाकिस्तान की आईएसआई एजेंट को हरियाणा के गौरव के अलावा पंजाब के युवक ने भी सेना से संबंधित फोटो डाले थे। दिल्ली की अमिता अहलुवालिया को पुलिस को क्लीनचिट देते हुए कहा कि उसका पाकिस्तान से कोई लेना देना नहीं है। जांच में सामने आया है कि पाकिस्तानी एजेंट को गौरव ने चंडीगढ़ से भी सेना से संबंधित फोटो भेजे थे।

जिला पुलिस और केंद्रीय खुफिया एजेंसी की टीम ने बीती 15 अप्रैल को डबल पार्क से आईएसआई के एजेंट सोनीपत के गन्नौर स्थित गांधी नगर निवासी 20 वर्षीय गौरव शर्मा को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सामने आया था कि आरोपी गौरव आईएसआई की दोमहिला एजेंट के झांसे में आकर सेना से जुड़ी खुफिया जानकारी उनको भेज रहा था। जब पुलिस आरोपी के पकड़ने पहुंची थी तो उसने जमीन पटककर अपना मोबाइल तोड़ दिया था। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी को चार दिन के रिमांड पर भी लिया गया था। बाद में उसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन


पुलिस ने दावा किया था कि पकड़ा गया गौरव पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी इंटर सर्विस इंटेलीजेंस ‘आईएसआई’ की महिला एजेंट अमिता उर्फ सोनू, अम्मे और अमिता अहलुवालिया को दुल्हन बनाने की चाहत मेें भारतीय सेना से जुड़ी गोपनीय जानकारी पाकिस्तान को भेज रहा था। इसके बाद दिल्ली निवासी अमिता अहलुवालिया ने अमर उजाला को कॉल कर बताया था कि वह पाकिस्तान की नहीं दिल्ली की रहने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल थाना एसएचओ श्रीभगवान ने बताया कि पुलिस की अभी तक की जांच में सामने आया है कि अमिता अहलुवालिया दिल्ली की रहने वाली है। पाकिस्तान से उसका कोई लेना देना नहीं है। वह सिर्फ गौरव से चैट करती थी। इसके अलावा जांच में सामने आया है कि गौरव ने पाकिस्तानी एजेंट अम्मे को व्हाट्सएप पर चंडीगढ़ के सेना से संबधित फोटो भी भेजे थे। यदि गौरव नहीं पकड़ा जाता तो वह देश की अन्य गोपनीय सामग्री भी भेज सकता था। इसके अलावा पता चला है कि पंजाब के एक युवक ने भी पाकिस्तान की अम्मे को व्हाट्सएप पर फोटो भेजे थे। हालांकि अभी मामले की जांच की जा रही है।


11 दिन बाद भी नहीं आयी है गौरव के मोबाइल की रिपोर्ट
आरोपी गौरव के तोड़े गए मोबाइल को जांच के लिए गुरुग्राम लैब भेजा गया था। 11 दिन बाद भी रिपोर्ट नहीं आ सकी है। एसएचओ ने कहा कि जल्द ही रिपोर्ट आने की संभावना है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जा सकेगी।


कोट
अमिता अहलुवालिया दिल्ली की रहने वाली है। उसका पाकिस्तान से कोई लेना देना नहीं है। अम्मे पाकिस्तानी की महिला आईएसआई एजेंट है। पता चला है कि गौरव ने चंडीगढ़ से भी सेना के फोटो अम्मे को भेजे थे। पंजाब के एक युवक ने भी अम्मे को फोटो भेजे थे। पंजाब पुलिस से इस संबंध में बातचीत की जाएगी।
- श्रीभगवान, एसएचओ, सिविल लाइन थाना रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed