{"_id":"62388f969c6f654ae065817c","slug":"60-thousand-rupees-cheated-from-youth-in-rohtak-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक: दोस्त का फोटो डीपी पर लगाकर युवक से 60 हजार ठगे, कॉल कर बोला- भांजा आईसीयू में है, जल्द पैसे चाहिए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहतक: दोस्त का फोटो डीपी पर लगाकर युवक से 60 हजार ठगे, कॉल कर बोला- भांजा आईसीयू में है, जल्द पैसे चाहिए
Mon, 21 Mar 2022 08:15 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 21 Mar 2022 08:15 PM IST
सार
कॉल करके अज्ञात युवक ने कहा कि उसका भांजा आईसीयू में दाखिल है और जल्द पैसे चाहिए। उसने दो बार 30-30 हजार रुपये ऑनलाइन मंगवाए और तीसरी बार 40 हजार मांगे तो शक हुआ। अर्बन एस्टेट थाने में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
हरियाणा के रोहतक में सोनीपत रोड स्थित ताऊ नगर के युवक के दोस्त की फोटो डीपी पर लगाकर किसी ने 60 हजार रुपये ठग लिए। युवक ने ठगी का अहसास होने पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अर्बन एस्टेट थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक रामगोपाल कॉलोनी के नजदीक ताऊ नगर निवासी अनुराग मलिक ने दी शिकायत में बताया कि तीन दिन पहले वह घर पर बैठा था। उसके मोबाइल पर एक नंबर से संदेश आया। लिखा था कि उसका भांजा आईसीयू में दाखिल है। उसके लिए पैसे की सख्त जरूरत है। व्हाट्सएप नंबर की डीपी पर उसके दोस्त ललित शर्मा का फोटो लगा था।
विज्ञापन
उसने दोस्त ललित शर्मा समझकर बताए गए नंबर पर ऑनलाइन 30 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। थोड़ी देर बाद दोबारा संदेश आया, कहा कि 30 हजार रुपये और चाहिए। उसने अपने भाई सोमबीर मलिक के अकाउंट से 30 हजार रुपये और भिजवा दिए। इसके बाद 40 हजार रुपये की और मांग की गई। उसे शक हुआ।
विज्ञापन
उसने संबंधित नंबर पर कॉल की, लेकिन रिसीव नहीं की गई। इसके बाद वीडियो कॉल की, लेकिन कोई बात नहीं हो सकी। इसके बाद दोस्त से बात की, उसने बताया कि उसने तो कोई कॉल नहीं की। इस तरह उसके साथ किसी अज्ञात व्यक्ति ने दोस्त की फोटो डीपी पर लगाकर 60 हजार रुपये ठग लिए।