Rohtak: 60 हजार इनामी लोकेश उर्फ गोगी बहादुरगढ़ से गिरफ्तार, 20 दिन पहले मांगी थी एक करोड़ की चौथ
जींद पुलिस ने 50 तो रोहतक पुलिस ने 10 हजार का इनाम घोषित किया हुआ है। पुलिस ने अदालत में पेश कर आरोपी को 5 दिन के रिमांड पर लिया। रोहतक, जींद, हिसार व गुरुग्राम पुलिस को आरोपी की तलाश थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रोहतक में प्रॉपर्टी डीलर से 20 दिन पहले एक करोड़ की चौथ मांगने के आरोपी 60 हजार के इनामी लोकेश उर्फ गोगी को पुलिस ने बहादुरगढ़ के औद्योगिक एरिया से गिरफ्तार किया है। आरोपी की रोहतक के अलावा, जींद, हिसार व गुरुग्राम पुलिस को भी तलाश थी।
पूछताछ में आरोपी ने दो साल में हत्या सहित हुई आठ वारदात से पर्दा उठाया है। उस पर जींद पुलिस ने 50 तो रोहतक पुलिस ने 10 हजार का इनाम घोषित किया हुआ था। गुरुवार को पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। एएसपी कृष्ण कुमार लोहचब ने प्रेसवार्ता में यह खुलासा किया।
एएसपी ने बताया कि 23 वर्षीय लोकेश उर्फ गोगी रोहतक के ही गांव मायनाहाल शीतल नगर का रहने वाला है। वह रोहतक में हत्या, हत्या का प्रयास व चौथ मांगने सहित पांच वारदात में वांछित था। जिला पुलिस की अति वांछित आरोपियों की सूची में शामिल रहे गोगी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था, जबकि जींद पुलिस ने स्कूल संचालक की हत्या के केस में आरोपी पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था।
इसी बीच सीआईए प्रथम की टीम को सूचना मिली कि लोकेश उर्फ गोगी बहादुरगढ़ के औद्योगिक एरिया में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। सीआईए प्रथम प्रभारी एसआई अनेश कुमार तीन टीम गठित कर बहादुरगढ़ के लिए रवाना हुए और दबिश देकर आरोपी को धर दबोचा।
ये वारदात खुलीं
- एक जुलाई को दो बाइक सवार युवकों ने कच्चा चमारिया रोड पर प्रॉपर्टी डीलर जयपाल पांचाल पर फायरिंग की थी। इस वारदात की साजिश में आरोपी शामिल है। क्योंकि आरोपी पर प्रॉपर्टी डीलर से एक करोड़ की चौथ मांगने के मामले में पहले से केस दर्ज है।
- 16 फरवरी को आरोपी ने गरनावठी गांव निवासी साहिल पर अपने साथी के साथ मिलकर गोली चलाई थी। इस संबंध में कलानौर थाने में केस दर्ज है।
- 24 मई 2021 को आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वैश्य कॉलेज स्टेडियम में दिल्ली के रोहिणी निवासी अंकुश की गोली मारकर हत्या की थी।
- 16 जून 2022 को आरोपी ने झज्जर रोड वाटर वर्कर्स के सामने शीतल नगर के युवक मंजीत पर फायरिंग की थी।
- दिसंबर 2018 में आरोपी ने अन्य साथियों के साथ मिलकर नेकीराम कॉलेज में साहिल निवासी गांव अलेवा हाल विकास नगर जींद पर चाकुओं से हमला कर हत्या की थी। साहिल के पिता सुरेश के बयान पर हत्या का केस दर्ज हुआ। बाद में स्कूल संचालक सुरेश की जून 2021 में जींद के अंदर काब्रछा रोड पर गोली मारकर हत्या कर दी गई इस संबंध में उचाना थाने में केस दर्ज है।
- अप्रैल 2022 में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर गुरुग्राम जिले के बिलासपुर निवासी दीपक की गोली मारकर हत्या की थी। इस संबंध में थाना बिलासपुर (गुरुग्राम) में केस दर्ज है।
- सितंबर 2021 में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर हिसार में कचहरी में काम करने वाले युवक वीरेंद्र व उसके भाई पर फायरिंग की। इस संबंध में सिविल लाइन थाना हिसार में केस दर्ज किया था।
2015 से सक्रिय है गोगी, एक करोड़ लेकर खड़ी करनी थी अपनी गैंग
रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी लोकेश उर्फ गोगी से पूछताछ की। आरोपी ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर से एक करोड़ लेकर वह अपनी गैंग खड़ी करने की कोशिश कर रहा था। दो साल से वह हिमाचल प्रदेश, राजस्थान व दिल्ली में रहा। इससे पहले 2015 में गोगी का नाम आपराधिक घटनाओं में आया। पुलिस 2020 तक आरोपी को काबू करने में कामयाब रही, लेकिन बाद में जेल से बाहर आने के बाद आरोपी फिर सक्रिय हो गया। एक के बाद एक आठ वारदात में पुलिस को उसकी तलाश थी। - एसआई अनेश कुमार, प्रभारी सीआईए प्रथम