फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   महिला पत्रकार के साथ सुपवा के पीआरओ ने की छेड़छाड़

महिला पत्रकार के साथ सुपवा के पीआरओ ने की छेड़छाड़

Sat, 03 Nov 2018 03:00 AM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
महिला पत्रकार के साथ सुपवा के पीआरओ ने की छेड़छाड़
महिला पत्रकार के साथ सुपवा के पीआरओ ने की छेड़छाड़
विज्ञापन

रोहतक। स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (सुपवा) के पीआरओ ने शुक्रवार को कवरेज पर आई महिला पत्रकार के साथ छेड़छाड़ की। महिला पत्रकार ने विरोध किया तो वह मौके से भाग गया। इस मामले में पत्रकार की शिकायत पर अर्बन स्टेट पुलिस स्टेशन में सुपवा के पीआरओ जोगिंदर शर्मा के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 के तहत केस दर्ज किया गया है।

महिला पत्रकार द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार सुपवा में शुक्रवार को ई-लर्निंग पर एक कार्यशाला थी। यहां पर संस्थान की ओर से कवरेज पर उसे भेजा गया था। लैब में वह प्रिंसिपल के साथ बात कर रही थीं, तभी पीआरओ जोगिंदर शर्मा वहां से उसे बाजू में कोहनी मारते हुए गुजर गया। कुछ देर बाद दोपहर करीब दो बजकर 55 मिनट पर महिला पत्रकार के पास एक कॉल आई और मोबाइल पर बात करती हुई लैब के बाहर गैलरी में आ गई। महिला पत्रकार का आरोप है कि इस दौरान फिर से पीआरओ जोगिंदर शर्मा वहां से गुजरा और आपत्तिजनक तरीके से छुआ। जिस पर उसने पीआरओ का हाथ झटक कर विरोध किया, इस पर भी वह नहीं माना और फिर से छेड़छाड़ की। उसका विरोध करने पर वह फिर वहां से खिसक गया। वहीं मामले में संपर्क करने पर एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि यह बहुत ही गंभीर मामला है और इसमें आरोपी के खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वर्जन
महिला पत्रकार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
-प्रवीन कुमार, एसएचओ अर्बन स्टेट थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed