फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   शॉर्ट-सर्किट से राजस्थान बैंगल स्टोर में लगी आग, 12 लाख का सामान जला

शॉर्ट-सर्किट से राजस्थान बैंगल स्टोर में लगी आग, 12 लाख का सामान जला

Sat, 11 Aug 2018 02:24 AM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
शॉर्ट-सर्किट से राजस्थान बैंगल स्टोर में लगी आग, 12 लाख का सामान जला
शॉर्ट-सर्किट से बैंगल स्टोर में लगी आग 12 लाख का सामान जला
विज्ञापन

सिरसा। शहर के मोहता मार्केट में स्थित राजस्थान बैंगल स्टोर में शुक्रवार सुबह शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। आसपास के दुकानदारों ने आग को देखकर दुकान के मालिक को सूचित किया। सूचना मिलने पर दुकानदार मौके पर पहुंचा और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब एक से डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक दुकान में रखा करीब 10 से 12 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई।

दुकान के मालिक सिरसा के रानियां रोड निवासी सिकंदर ने बताया कि वह पिछले करीब 10 सालों से इसी मार्केट में लाख की चूड़ियों की दुकान चला रहा है। उसने बताया कि दुकान में अधिकतर लाख की चूड़ियां थी। जो आग जल्दी पकड़ती है। इसके अलावा चूड़ियों की अन्य वैरायटी व कॉस्मेटिक सामान भी था। सुबह करीब साढ़े तीन बजे पड़ोस के एक दुकानदार ने दुकान से धुआं उठता देखकर उसे फोन कर सूचित किया। सूचना पाकर वह अपने बेटे के साथ तुरंत मौके पर पहुंचा और देखा की दुकान में भयंकर आग लगी हुई है। उसने तुरंत फायर बिग्रेड को सूचित किया। दो गाड़ियों ने मौके पर आकर आग बुझाने की प्रक्रिया शुरू की। करीब एक से डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। सिकंदर ने बताया कि आग लगने से करीब 10 से 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed