{"_id":"5b4d0c914f1c1b46748b541f","slug":"51531776145-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हमला
Updated Tue, 17 Jul 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मजदूर पर हमला, रिपोर्ट दर्ज न होने पर एसपी निवास पर मजूदर यूनियन ने किया प्रदर्शन
रोहतक। लकड़ी मिस्त्री पर जानलेवा हमले के मामले में कार्रवाई न करने पर मजदूरों ने सोमवार को भवन निर्माण कामगार यूनियन के नेतृत्व में एसपी आवास पर प्रदर्शन किया। डीएसपी रमेश ने लोगों को समझाते हुए एफआईआर दर्ज कर लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शन खत्म किया गया।
रविवार दोपहर कुछ लोगों ने लकड़ी मिस्त्री वसीम पर सोनीपत रोड स्थित उसकी दुकान में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। वारदात की शिकायत किए जाने के बावजूद पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की और चोटिल मजदूर का मेडिकल भी नहीं कराया। इस लापरवाही से श्रमिकों का गुस्सा फूट पड़ा और सोमवार को मजदूर मानसरोवर पार्क में एकत्रित हुए। ब्लॉक प्रधान संजीव सिंह, यूनियन महासचिव सुखबीर सिंह और सीटू जिला प्रधान सतबीर पाकस्मा ने कहा कि मजदूरों पर हमला हो रहा है, लेकिन पुलिस दोषियों पर कार्रवाई तक नहीं कर रही। इसके बाद प्रदर्शन करते हुए एसपी निवास पहुंचे और विरोध दर्ज कराया। मौके पर यूनियन के नेता नरेश शिमली, विनोद, कपिल, राममेहर सिंह, किसान नेता प्रीत सिंह, छात्र नेता प्रवीण, सुरेश यादव, जगदीश चंद्र जांगड़ा, किशोर, अनिल कुमार, विजय कुमार, मंगल सेन आदि मौजूद रहे।