फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   दो छात्राओं की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अपलोड की अश्लील सामग्री

दो छात्राओं की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अपलोड की अश्लील सामग्री

Thu, 15 Feb 2018 02:37 AM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 02:37 AM IST
विज्ञापन
दो छात्राओं की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अपलोड की अश्लील सामग्री
दो छात्राओं की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर डाली अश्लील पोस्ट
विज्ञापन

- पुलिस ने फर्जी आईडी बंद करने के लिए कैलिफोर्निया स्थित फेसबुक हेडक्वार्टर को लिखा खत

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
आरोपियों ने दो छात्राओं की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अश्लील फोटो और वीडियो पोस्ट कर दी। एक मामले में महिला थाने में केस दर्ज किया गया है जबकि दूसरी छात्रा ने फिलहाल पुलिस को शिकायत नहीं दी है। महिला थाना पुलिस ने छात्रा की फर्जी आईडी बंद को लेकर कैलिफोर्निया स्थित फेसबुक हेडक्वार्टर को खत लिखा है।
महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में शिवाजी कॉलोनी निवासी छात्रा ने बताया कि वह शहर के एक कॉलेज में पढ़ाई करती है। छात्रा ने फेसबुक पर अपनी आईडी बना रखी है। कुछ दिन पहले छात्रा को पता चला कि उसके नाम से किसी आरोपी ने फर्जी फेसबुक आईडी बना रखी है। इसके बारे में छात्रा की दोस्तों ने भी उसे बताया। जब छात्रा ने अपने स्तर पर छानबीन की तो पता चला कि आरोपी ने उसकी फर्जी आईडी से अश्लील फोटो व वीडियो पोस्ट कर रखी है। छात्रा को बदनाम करने के लिए आरोपी पिछले करीब एक महीने से अश्लील पोस्ट कर रहा था। छात्रा ने परिजनों को पूरे मामले के बारे में बताया। इसके बाद महिला थाने में शिकायत दी गई। पुलिस ने छात्रा की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इसी तरह पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र की एक छात्रा के साथ भी ऐसी ही घटना हुई है। किसी आरोपी ने उनकी फेसबुक आईडी हैक करके अश्लील सामग्री पोस्ट कर दी। छात्रा को अपने फेसबुक दोस्तों के जरिये अश्लील पोस्ट के बारे में पता चला। इसके बाद छात्रा ने मामले के बारे में पुलिस को जानकारी दी। हालांकि छात्रा ने अभी तक थाने में शिकायत नहीं दी है। छात्रा का कहना है कि उसे बदनाम करने के लिए आरोपी ने आईडी हैक की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
छात्रा की शिकायत के तुरंत बाद केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही फर्जी आईडी को बंद कराने को लेकर भी पत्राचार किया गया है।
- इंस्पेक्टर सुनीता, महिला थाना इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed