फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   अमित शाह की रैली को लेकर जाटों और प्रशासन ने तेज की अपनी-अपनी तैयारियां

अमित शाह की रैली को लेकर जाटों और प्रशासन ने तेज की अपनी-अपनी तैयारियां

Sat, 10 Feb 2018 02:28 AM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
अमित शाह की रैली को लेकर जाटों और प्रशासन ने तेज की अपनी-अपनी तैयारियां
फोटो सहित...........
विज्ञापन

फ्लैग : जींद में शाह के समांतर जाट चेतना रैली को लेकर प्रशासन व जाटों ने तेज की अपनी-अपनी तैयारियां
संपत्ति की सुरक्षा करेगी पुलिस व अर्ध सैनिक बल : डीसी

- जाटों ने तेज किया ट्रैक्टरों का पंजीकरण, सांपला में आज मीटिंग : हुड्डा
- पुलिस प्रशासन अलर्ट पर, खुफिया विभाग रख रहा गांव-गांव में नेताओं की सक्रियता पर नजर

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
जींद में अमित शाह के समांतर जाट चेतना रैली को लेकर प्रशासन और जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने अपनी-अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। एक तरफ जहां जाट नेताओं ने किलोई हलके में गांव-गांव जाकर शुक्रवार को ट्रैक्टरों का पंजीकरण किया, दूसरी तरफ डीसी ने आला अधिकारियों की मीटिंग ली। मीटिंग में हिदायत दी कि ज्यादातर अधिकारियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया जाएगा। ऐसे में जिम्मेदारी कैसे निभानी है। इस पर मंथन किया जाए।

लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में डॉ. गर्ग ने कहा कि सभी नागरिकों को कानून का सम्मान करना चाहिए। अगर कोई व्यक्ति अथवा समूह कानून के विरुद्ध जाता है तो इस स्थिति में कार्रवाई करने में भी कोई संकोच नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सामाजिक भाईचारे को बिगाड़ने की किसी को इजाजत नहीं दी जायेगी। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें। सार्वजनिक व निजी संपत्ति की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन व अर्ध सैनिक बलों की होगी। मीटिंग में राजस्व, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, वन, बिजली व दूरसंचार विभागों के अलावा अतिरिक्त उपायुक्त अजय कुमार, नगर निगम के आयुक्त प्रदीप कुमार, नगराधीश महेंद्रपाल, एसडीएम रोहतक अरविंद मल्हाण, एसडीएम सांपला तरुण पावरिया, एमडी शुगर मिल प्रदीप अहलावत, जिला परिषद के सीईओ रविंद्र कुमार, डीआरओ ब्रह्मप्रकाश अहलावत, डीडीपीओ अरविंद मलिक, डीएफएससी सुरेंद्र सैनी, तहसीलदार गुलाब सिंह व राजेश कुमार, नायब तहसीलदार बंसीलाल, सांपला के तहसीलदार सुभाष जून, बीडीपीओ राजपाल चहल व कलानौर के नायब तहसीलदार पवन बत्तरा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


पंजीकरण तेज, शनिवार को सांपला में जिले के नेताओं की मीटिंग
जाट आरक्षण संघर्ष समिति के नेता गढ़ी-सांपला-किलोई हलके के गांव में पहुंचे और ट्रैक्टरों का पंजीकरण किया। जाट नेता पवन जसिया ने बताया कि अब तक 1 हजार के करीब ट्रैक्टरों का पंजीकरण हो चुका है। शुक्रवार को किलोई गांव में ट्रैक्टरों का पंजीकरण किया गया। मौके पर ओमप्रकाश हुड्डा व दूसरे अधिकारी भी मौजूद रहे। पवन ने बताया कि शनिवार को सुबह 10 बजे सांपला में छोटूराम स्मारक में जाट आरक्षण संघर्ष समिति की जिला स्तरीय मीटिंग होगी, जिसमें तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। वहीं समिति के महासचिव कृष्णलाल हुड्डा ने कहा कि उनका प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहेगा। अगर प्रशासन ने ज्यादती की तो जिम्मेदारी अधिकारियों की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed