{"_id":"5a10ae734f1c1b65548be1dd","slug":"51511042675-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के बाहर गवाह के साथ हाथापाई कर दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोर्ट के बाहर गवाह के साथ हाथापाई कर दी जान से मारने की धमकी
Updated Sun, 19 Nov 2017 03:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट के बाहर गवाह से हाथापाई, दी जान से मारने की धमकी
- कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
हत्या प्रयास के एक मामले में गवाही देने आये एक युवक को कोर्ट में विचाराधीन मामले के आरोपी ने धमकी दी। पहले आरोपी ने उसके साथ हाथापाई की। फिर उसे जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइन थाने में केस दर्ज किया गया है।
श्याम कॉलोनी निवासी राजेश ने बताया कि वह हत्या प्रयास के एक मामले में गवाह है। इस मामले में पवन, कृष्ण और अक्षय आरोपी है। अदालत में विचाराधीन मामले में गवाही चल रही है। राजेश का कहना है कि वह गवाही देने के लिए कोर्ट आया था। वह कोर्ट के बाहर बेंच पर बैठा था। मामले से जुड़े दो आरोपी कृष्ण व अक्षय की भी पेशी होनी थी। मगर किन्हीं कारणों से वह कोर्ट में पेश नहीं हो सके। राजेश का आरोप है कि इसी दौरान आरोपी पवन आया और गाली-गलौज करने लगा। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ हाथापाई की। फिर उसको जान से मारने की धमकी दी। बाद में राजेश ने मामले की शिकायत कोर्ट से की। कोर्ट ने सिविल लाइन थाना पुलिस को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिये। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।