फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सवारियों से भरी क्रूजर कैंटर से भिड़ी, चालक व युवती की मौत

सवारियों से भरी क्रूजर कैंटर से भिड़ी, चालक व युवती की मौत

Sat, 11 Nov 2017 02:30 AM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
सवारियों से भरी क्रूजर कैंटर से भिड़ी, चालक व युवती की मौत
सड़क पर खड़े कैंटर में घुसी सवारियों से भरी क्रूजर, चालक व युवती की मौत
विज्ञापन


रातभर सड़क से नहीं हटाया क्षतिग्रस्त कैंटर
सवारियों से भरी क्रू जर भिड़ी, चालक व युवती की मौत

- सड़क के बीच में खड़ा था रात को एक्सीडेंट में क्षतिग्रस्त हुआ कैंटर
- गांव जसिया के पास पुल पर हुआ हादसा, घायलों को पीजीआई में कराया भर्ती

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
एक्सीडेंट में क्षतिग्रस्त होने वाले कैंटर को सड़क के बीच से नहीं हटाने के कारण शुक्रवार तड़के एक युवती सहित दो लोगों की मौत हो गई। गांव जसिया के पास सवारियों से भरी क्रूजर गाड़ी स्मॉग के कारण सीधा कैंटर से जा टकराई। इस हादसे में चालक सहित एक युवती की मौत हो गई जबकि दस सवारियां घायल हो गई। घायलों को पीजीआई में भर्ती कराया गया है। यहां पर दो युवतियों की हालत स्थिर बनी हुई हैं।

गांव रिठाल फौगाट निवासी अशोक ने बताया कि उसका छोटा भाई 35 वर्षीय नरेंद्र क्रूजर गाड़ी चलाता है। वह प्रतिदिन गांव से सवारियां भरकर रोहतक लेकर जाता है। सुबह करीब छह बजे वह गांव से सवारियां लेकर रोहतक के लिए रवाना हुआ था। स्मॉग के कारण कम दृश्यता थी। जसिया बाइपास रेलवे पुल के ऊपर सड़क के बीच में सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कैंटर खड़ा था। जब नरेंद्र गाड़ी लेकर पुल पर पहुंचा तो स्मॉग होने के कारण उसे कैंटर नजर नहीं आया। इस कारण उसकी गाड़ी की टक्कर पीछे से सीधा कैंटर में जा लगी। हादसे में आई चोट के कारण चालक नरेंद्र और गांव की ही 23 वर्षीय पूजा सैनी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि अंजू, निधि, तमन्ना, कलावती, सोमबीर, अजीत सहित अन्य लोग घायल हो गये। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को पीजीआई में भर्ती कराया गया। हादसे में अंजू और निधि को गहरी चोट आई हैं। सदर थाने में कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


हादसे के बाद रात से सड़क पर खड़ा था कैंटर
आसपास के लोगों ने बताया कि वीरवार देर रात कैंटर व एक अज्ञात वाहन की टक्कर हुई थी। इसके बाद से ही कैंटर सड़क के बीच में खड़ा था। पुलिस प्रशासन की ओर से सुबह तक उसे सड़क से हटाने की जहमत नहीं उठाई गई। यदि कैंटर को सड़क से हटा दिया जाता तो शायद नरेंद्र और पूजा जिंदा होते। नरेंद्र का दो साल का एक बेटा है। पूजा रोहतक में किसी कंपनी में नौकरी करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क के बीच में खड़े ट्रॉले में घुसा कैंटर
बोहर खेड़ीसाध आउटर बाईपास पर बिना इंडीकेटर चालू किये सड़क के बीच में खड़े ट्राले से कैंटर गाड़ी की भिड़ंत हो गई। हादसे में कैंटर में सवार चालक झज्जर के गांव खेड़ा थरू निवासी कृष्ण घायल हो गया। इस संबंध में ट्राला चालक के खिलाफ सांपला थाने में केस दर्ज किया गया है। कृष्ण को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पैर व हाथ में चोट लगी है।


कार में मारी टक्कर, चालक घायल
सांपला (ब्यूरो)। राष्ट्रीय राजमार्ग दस स्थित खरावड़ बाईपास पर घने स्मॉग के चलते हादसे में कार चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पास ही स्थित कायनोस होस्पीटल खेड़ी साध में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। गांव बहुअकबरपुर निवासी विकास बल्हारा गुरुग्राम स्थित रेडिसन होटल में काम करता है। वह घर से करीब 6.30 बजे मीटिंग की बात कह कर अपनी कार से गुग्राम के लिये निकला था। घना कोहरा होने के चलते किसी अज्ञात वाहन ने उसकी कार को खरावड़ बाईपास पर जोरदार टक्कर मार दी। इस भिंड़त में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सहायता से घायल युवक को खेड़ीसाध स्थित कायनोस हॉस्पीटल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed