फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   बिना गेट पास वाहन की मंडी में नहीं होगी एंट्री

बिना गेट पास वाहन की मंडी में नहीं होगी एंट्री

Thu, 28 Sep 2017 02:47 AM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
बिना गेट पास वाहन की मंडी में नहीं होगी एंट्री
बिना गेट पास वाहन की मंडी में नहीं होगी एंट्री
विज्ञापन

चरखी दादरी।
चरखी दादरी की अनाज मंडी दक्षिणी हरियाणा की एकमात्र तिलहन मंडी है। जिले के करीब पौने 200 गांवों केे किसानों का इस मंडी से सीधे तौर पर जुड़ाव है। इतना ही नहीं आसपास के साथ लगते जिले महेंद्रगढ़, झज्जर व रेवाड़ी के गांवों के किसान भी यहां आते हैं। इसलिए अब नई अनाज मंडी में अब टोल बैरियर की तर्ज पर वाहनों की पूरी जांच-पड़ताल होगी। आने व जाने के लिए गेट पास के बिना एंट्री नहीं होगी। अनाज मंडी ऑनलाइन होने पर पूरे सिस्टम को अपडेट किया जा रहा है। वहीं अनाज मंडी में चार कंप्यूटराइज कांटे भी अगले माह से शुरू हो जाएंगे।

जानकारी के अनुसार नई अनाज मंडी कांग्रेस सरकार के शासनकाल में ही शुरू हो गई थी। यहां करीब 100से अधिक आढ़ती और व्यापारी हैं। अनाज मंडी में सुविधाओं को लेकर समय- समय पर सवाल उठते रहे हैं। पिछले दिनों अनाज मंडी चोरी की घटनाएं भी हो चुकी हैं। अनाज मंडी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी आवाज उठती रही है। पिछले दिनों दिल्ली से मार्केटिंग बोर्ड अधिकारियों व आईएएस स्तर के अधिकारियों ने मंडी के ऑनलाइन सिस्टम की मॉनीटरिंग की थी। इस दौरान टीम द्वारा ऑनलाइन सिस्टम की मॉनीटरिंग की गई थी। अब अनाज मंडी में सभी प्रकार के वाहनों की एंट्री पूरी जांच-पड़ताल के बाद हो सकेगी। बिना गेट पास के मंडी में कोई भी वाहन प्रवेश नहीं कर सकेगा। इसके अलावा मार्केटिंग बोर्ड ने मंडी में जनरेेटर की व्यवस्था के लिए दो लाख रुपये का एस्टिमेट भी हैड ऑफिस भेज रखा है ताकि यहां जरनेटर की व्यवस्था करवाई जा सके। इसके लिए इस बजट से मंडी में अन्य जरूरतों को भी पूरा किया जाएगा ताकि इस खरीफ फसल के खरीद सीजन में खरीद प्रक्रिया में बाधा न होने पाए। किसानों व व्यापारियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न होने पाए। यह बजट राशि जल्द ही मंजूर होने की उम्मीद जताई जा रहा है। इस समय खरीद फसल की सरकारी खरीद के संबंध में मार्केटिंग बोर्ड के पास कोई सर्कुलर नहीं पहुंचा है। इस समय मंडी में बाजरा व कपास की आवक शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

==
मंडी में बिना गेट पास के किसी भी वाहन की इंट्री नहीं होगी। मंडी के ऑनलाइन सिस्टम को पूरी तरह से अपडेट किया जा रहा है।
मंडी सुपरवाइजर रामकिशन, मार्केटिंग बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed