{"_id":"596527444f1c1b00398b45fa","slug":"51499801412-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालेज-स्कूल जाने के लिए निकली दो बहनें लापता, दो पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कालेज-स्कूल जाने के लिए निकली दो बहनें लापता, दो पर केस
Updated Wed, 12 Jul 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
रामपुरा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले से कॉलेज और स्कूल जाने के लिए निकलीं दो बहनें संदिग्ध हालात में लापता हो गईं। लापता छात्राओं के पिता ने दो युवकों को अपहरण के आरोप में नामजद कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी जानकारी में लड़कियों के पिता ने बताया कि उसकी बड़ी बेटी (19) शहर के कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष की और छोटी बेटी (17) राजकीय स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा हैं। बताया कि बीती 8 जुलाई को दोनों पढ़ने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटीं। खोजबीन में पता चला कि कुतुबपुर मोहल्ला निवासी दो युवक अपहरण कर ले गए हैं। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद छात्राओं और आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी है।