{"_id":"59482b2d4f1c1b3f628b46cd","slug":"51497901869-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्स छीना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पर्स छीना
Updated Tue, 20 Jun 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलंब बस स्टैंड पर खड़ी महिला का पर्स छीना
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
बाइक सवार दो आरोपियों ने गांव बलंब में एक महिला से पर्स छीन लिया। महिला गांव के बस स्टैंड पर वाहन का इंतजार कर रही थी। इस संबंध में कलानौर थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में बलंब निवासी नेहा ने बताया कि वह रविवार को अपने मायके दिल्ली जा रही थी। गांव बलंब में उसका ससुराल है। वह गांव के बस स्टैंड पर रोहतक के वाहन का इंतजार कर रही थी। कुछ ही देर बाद एक बाइक पर सवार होकर दो युवक आये। दोनों ने महिला के पास आकर उसका पर्स छीन लिया और मौके से फरार हो गये। महिला ने आरोपियों को पकड़ने के लिए शोर भी मचाया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। महिला ने बताया कि उसके बैग में मोबाइल, आठ हजार रुपये, सोने की चेन और एक अंगूठी रखी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।