फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   दिल्ली और हरियाणा के विभिन्न स्थानों पर जाकर शरण लेते है सुंदरा गिरोह के सदस्य

दिल्ली और हरियाणा के विभिन्न स्थानों पर जाकर शरण लेते है सुंदरा गिरोह के सदस्य

Sat, 02 Mar 2019 02:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली और हरियाणा के विभिन्न स्थानों पर जाकर शरण लेते है सुंदरा गिरोह के सदस्य
रोहतक। हरियाणा के समुंदरा गिरोह के गुर्गे किसी भी वारदात को अंजाम देने के बाद हरियाणा के साथ-साथ दिल्ली के राजीव चौक, सरोजनी नगर में जाकर शरण लेते हैं। सीआईए-3 शरण दाताओं का भी ब्योरा तैयार करने में जुटी है। जल्द ही गिरोह के फरार सदस्यों को पकड़ने का दावा किया है।
विज्ञापन


सीआईए-3 प्रभारी ललित कुमार यादव और एचसी संदीप कुमार की टीम ने समुंदरा गिरोह के गुर्गे एवं झज्जर के रोहद निवासी अजीत को गिरफ्तार किया था। आरोपी ने पानीपत के काबड़ी रोड के गैंगस्टर लंबू के गुर्गे नितिन कुमार की 18 जनवरी को हत्या करने की बात भी स्वीकार की है। कोर्ट के आदेश पर सीआईए-3 आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही थी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गिरोह के सदस्यों को समुंदरा ही यूपी से खरीदकर हथियार उपलब्ध कराता है। गिरोह के सदस्य दिल्ली और हरियाणा के विभिन्न स्थानों पर जाकर शरण लेते हैं। गिरोह में दस से अधिक गुर्गे शामिल हैं। इसके अलावा खास बात यह है कि गिरोह के अधिकतर गुर्गे फेसबुक का भी इस्तेमाल करते हैं। सीआईए-3 ने गिरोह के फरार सदस्यों की तलाश में दिल्ली के कई स्थानों पर दबिश दी मगर सफलता हाथ नहीं लग सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed